राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया
भारत के राष्ट्रपति ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक अराधे और पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपुल पंचोली को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है। इन नियुक्तियों के साथ अदालत की कुल स्वीकृत क्षमता 34 न्यायाधीशों तक पहुँच जाएगी। हालाँकि, न्यायमूर्ति पंचोली की पदोन्नति को लेकर वरिष्ठता, प्रतिनिधित्व और कोलेजियम प्रणाली पर सवाल भी उठे हैं।
कोलेजियम का निर्णय
यह अनुशंसा पाँच सदस्यीय कोलेजियम ने की थी, जिसमें शामिल थे:
मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई
न्यायमूर्ति सूर्यकांत
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ
न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी
न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना
कोलेजियम का फैसला सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रकाशित किया गया।
न्यायमूर्ति आलोक अराधे: पृष्ठभूमि और करियर |
---|
वर्तमान पद: मुख्य न्यायाधीश, बॉम्बे उच्च न्यायालय (21 जनवरी 2025 से) |
मूल उच्च न्यायालय: मध्य प्रदेश |
अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्ति: 29 दिसंबर 2009 |
स्थायी न्यायाधीश बने: 15 फरवरी 2011 |
महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय (2018) कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरण और 2022 में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति अराधे को उनकी कानूनी विशेषज्ञता और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाना जाता है।
न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली: करियर और योगदान
वर्तमान पद: मुख्य न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय (24 जुलाई 2025 से)
मूल उच्च न्यायालय: गुजरात
अतिरिक्त न्यायाधीश बने: 1 अक्टूबर 2014
स्थायी न्यायाधीश: 10 जून 2016
विशेष अनुभव
गुजरात सरकार के सहायक सरकारी वकील और अतिरिक्त लोक अभियोजक रहे सर एल.ए. शाह लॉ कॉलेज, अहमदाबाद में 21 वर्षों तक विज़िटिंग फैकल्टी रहे भविष्य में CJI बनने की संभावना यदि वरिष्ठता क्रम बरकरार रहा तो न्यायमूर्ति पंचोली अक्टूबर 2031 से मई 2033 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बन सकते हैं।
नियुक्ति का महत्व
सुप्रीम कोर्ट की दो रिक्तियों को भरा गया, जिससे न्यायालय की क्षमता पूरी हुई। लंबित मामलों के निस्तारण और न्यायिक दक्षता में सुधार होगा। दोनों न्यायाधीशों का अनुभव न्यायालय की कानूनी और प्रशासनिक विविधता को और समृद्ध करेगा।
Social Plugin