🧬 कोशिका विज्ञान
कोशिका सभी सजीव अथवा जीवन की आधारभूत संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है। कोशिका जीवद्रव्य से बनी एक संरचना होती है जिसमें कई कार्बनिक और अकार्बनिक यौगिक उपस्थित रहते हैं।
- सभी जीवों की कोशिकाएं एक समान नहीं होतीं।
- कोशिकाओं के आकार, स्वरूप एवं संख्या में विविधता होती है।
📌 कोशिका से जुड़े कुछ तथ्य
- सबसे छोटी कोशिका: मैकोप्लाजमा गैलिसेप्टीकम
- सबसे बड़ी कोशिका: शुतुरमुर्ग का अंडा
- मानव शरीर की सबसे छोटी कोशिका: मस्तिष्क की ग्रेन्युअल कोशिका
- मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका: अंडाणु
- मानव शरीर की सबसे लंबी कोशिका: न्यूरॉन
कोशिका का आकार उसके कार्य पर निर्भर करता है। कुछ कोशिकाएं जैसे अमीबा एवं मानव शरीर की WBC अपनी आकृति बदल सकती हैं।
📚 कोशिका के प्रकार
- एककोशिकीय: केवल एक कोशिका से बने जीव (जैसे: सूक्ष्मजीव)।
- बहुकोशिकीय: अनेक कोशिकाओं से मिलकर बने जीव (जैसे: मनुष्य, पशु आदि)।
किसी जीव में कोशिकाओं की संख्या उसके आकार पर निर्भर करती है।
🧪 कोशिका का इतिहास
- 1590 – Z. जैनसन और H. जैनसन ने माइक्रोस्कोप का आविष्कार किया।
- 1665 – रॉबर्ट हुक ने मृत कोशिका की खोज की।
- 1683 – ल्यूवेनहॉक ने जीवित कोशिका, जीवाणु, प्रोटोजोआ और RBC देखे।
- 1831 – रॉबर्ट ब्राउन ने केंद्रक की खोज की।
- 1839 – पुरकिंजे ने जीवद्रव्य का नाम दिया।
- 1938-39 – श्लाइडेन और श्वान ने कोशिका सिद्धांत दिया:
कोशिका सिद्धांत के मुख्य बिंदु:
1. सभी जीव एक या अधिक कोशिकाओं से बने होते हैं।
2. प्रत्येक जीव की उत्पत्ति एक कोशिका से होती है।
3. कोशिका स्वतंत्र इकाई है।
4. केंद्रक कोशिका निर्माण में मुख्य भूमिका निभाता है।
- 1955 – रुडोल्फ विरचौफ ने बताया कि नई कोशिकाएं पुरानी कोशिकाओं से उत्पन्न होती हैं।
- 1931 – M. नौल और ई. रस्का ने इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप का अविष्कार किया।
🔬 कोशिका की संरचना
मुख्यतः दो भाग:
- कोशिका झिल्ली
- जीवद्रव्य (कोशिकाद्रव + केंद्रक)
पौधों में कोशिका झिल्ली के साथ कोशिका भित्ति होती है, जबकि जन्तु कोशिकाओं में केवल झिल्ली।
जीवद्रव्य में मौजूद प्रमुख रचनाएं: सेंट्रोसोम, अंतरद्रव्य जालिका, राइबोसोम, माइटोकॉन्ड्रिया, लवक, गोल्जी काय, लाइसोसोम
मेटाप्लास्ट: निर्जीव रचनाएं (रासधानी, वसा कण, प्रोटीन आदि)
Social Plugin