Type Here to Get Search Results !
CURRENT AFFAIRS

बिहार में महिला रोजगार योजना की हुई शुरुआत , अब नही जाना पड़ेगा नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में ,बिहार अब होगा आत्म निर्भर |

Daily Prime 24×7
बिहार में महिला रोजगार योजना की हुई शुरुआत , अब नही जाना पड़ेगा नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में ,बिहार अब होगा आत्म निर्भर |

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए " मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना " को दिया मंजूरी |


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उनके लिए आर्थिक विकास की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए बिहार के महिला वर्ग को एक नया तोहफा दिया है |मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के महिलाओं को अब नही जाना पड़ेगा दूसरे राज्य में कमाने के लिए | बिहार सरकार ने उनके लिए अब बिहार में ही रहकर काम करने का प्रावधान कर दिया है | बिहार सरकार ने 29 अगस्त 2025 महिलाओं के लिए " मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना " को मंजूरी दे दिया है |


यह योजना महिलाओं में स्वरोजगार को प्रोत्साहित करेगा | और उन्हें वित्तीय सहायता और स्वरोजगार को बढ़ावा देगा | जिससे उनके जीवन यापन और आजीविका चलाने में मदद मिलेगी | इस योजना का लाभ उठाते हुए बिहार की महिलाए बिहार से बाहर जाकर अपना जीवन यापन करने पर मजबूर नहीं होंगी | उन्हे अब घर बैठे ही अपना खुद का रोजगार खड़ा करने में सरकार मदद करेगी |


इस योजना की प्रमुख विशेषताएं क्या है ?


* बिहार राज्य के प्रत्येक परिवार के एक महिला सदस्य को अपनी खुद की कोई व्यापार या लघु उद्योग लगाने हेतु उन्हें 10000 रुपए की प्रारम्भिक सहायता राशि प्रदान किया जाएगा |


* महिलाओं को यह राशि डायरेक्ट उनके बैंक खाता में स्थानांतरित किया जाएगा |


* इस योजना के लिए जल्द ही आवेदन शुरू हो जाएगा और इसकी पहली राशि सितंबर 2025 से स्थानांतरण होना शुरू हो जाएगा |


* लाभार्थियों को पहले 10000 रुपया प्रदान किया जाएगा उसके बाद उनके प्रदर्शन के अनुसार उन्हें 2 लाख रुपए अतिरिक्त दिया जाएगा , जिससे की वे अपने उद्योग धंधे को और अधिक बड़ा कर सके |


==> यह योजना Bottom to top मॉडल पर आधारित है |अर्थात यदि कोई महिला अभी घर पर बैठे रहती है कोई काम या नौकरी नहीं करती है , वे इस योजना का लाभ लेकर अपने जीवन को नई ऊंचाई तक ले जा सकती है |महिलाए इस योजना के तहत निम्न रोजगार योजनाओं का चयन कर सकता है |


01. लघु स्तर उत्पादन


02. हस्तलिखित या कारीगरी |


03. डेयरी फार्म , पोल्ट्री फार्म ,या फिर कृषि हेतु |


04. खुदरा व्यापार या सेवा क्षेत्र हेतु |


बिहार सरकार इस योजना के माध्यम से बिचौलिए पर निर्भरता को कम करना चाहती है | ताकि महिलाए आसानी से अपनी उत्पाद को बेच सकती है | इसके लिए बिहार सरकार राज्य के गांव , कस्बो, और शहरों में " हाट बाजार " का स्थापना करेगी |



इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है ? 
01. ग्रामीण और अर्ध शहरी महिलाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन करना |
02. पारिवारिक आय और उनके जीवन यापन में सुधार करना |
03. कमजोर वर्गो के लोगों को अपने राज्य से पलायन करने पर रोक लगाना |
04. घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और घरेलू व्यापार को बढ़ावा देना |