जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स One-Linear
1. किस देश ने सार्वजनिक स्थानों पर नकाब पहनने से प्रतिबंध लगा दिया है ?
→ स्विट्जरलैंड
2. जनवरी, 2025 को दुनिया में ‘जनरेशन बीटा’ का आगमन हुआ, भारत में इस पीढ़ी के पहले बच्चे का जन्म कहाँ हुआ?
→ आईजॉल (मिजोरम)
3. जनवरी, 2025 को ‘जम्मू कश्मीर और लद्दाख: थ्रू द एजेस’ पुस्तक का विमोचन किसने किया?
→ अमित शाह एवं धर्मेंद्र प्रधान
4. वर्तमान में डीजीसीए (DGCA) के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
→ फ़ैज़ अहमद किदवई
5. रायथु भरोसा योजना के तहत किसानों को वित्तीय सहायता राशि को 10 हजार वार्षिक सहायता राशि को बढ़ाकर 12000 प्रति वर्ष कर दिया गया है , इसे किस राज्य सरकार के द्वारा संचालित किया जा रहा है ?
→ तेलंगाना
6. शोधकर्ताओं ने किस राज्य में दुर्लभ ‘बैंडेड रॉयल तितली’ देखे जाने की घोषणा की?
→ त्रिपुरा
7. विश्व ब्रेल दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?
→ 04 जनवरी
8. जनवरी, 2025 में भारत में तटीय और जलचर पक्षियों की पहली जनगणना कहाँ की गई?
→ जामनगर (गुजरात)
9. सिपाहिजला वन्य जीव अभ्यारण किस राज्य में स्थित है ?
→ त्रिपुरा
10. जनवरी, 2025 को दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन के उद्घाटन के बाद भारत दुनिया का कौन-सा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया?
→ तीसरा
11. जनवरी, 2025 को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के न्यू अशोक नगर से यूपी के किस स्थान तक नर्मदा कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया?
→ साहिबाबाद
12. संबलपुर विश्वविद्यालय के 58वें स्थापना दिवस पर ‘गंगाधर राष्ट्रीय कविता पुरस्कार 2023’ किसे प्रदान किया गया?
→ प्रतिभा सत्यापथी (ओड़िया कवियित्री)
13. वर्तमान में जारी रिपोर्ट के अनुसार 2025 में भारत साइबर हमलों के लिए विश्व स्तर पर किस स्थान पर सबसे अधिक लक्षित देश बना?
→ दूसरा
14. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में नवगठित 69वें रेलवे डिवीजन का उद्घाटन किया?
→ जम्मू
15. जनवरी 2025 में ब्रिक्स का 11 वॉ सदस्य के रूप में कौन सा देश सदस्यता हासिल कर लिया है ?
→ इंडोनेशिया
16. उत्तरप्रदेश सरकार ने किसके साथ मिलकर open network for agriculture (UPONA) लॉन्च किया है ?
→ GOOGLE CLOUD
17. जनवरी, 2025 को अमेरिका के किस राज्य में लगी जंगल की आग ने लॉस एंजिल्स शहर के एक बड़े हिस्से को जलाकर राख कर दिया?
→ कैलिफ़ोर्निया
18. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा युवाओं के लिए शुरू की गई निःशुल्क प्रशिक्षण योजना का नाम क्या है?
→ पार्थ (PARTH)
19. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले ‘ग्रीन हाइड्रोजन हब’ की आधारशिला कहाँ रखी?
→ पुडिमडका (विशाखापट्टनम)
20. IUCN ने भारत के किस क्षेत्र को मीठे पानी की जैव विविधता के लिए प्रमुख हॉटस्पॉट के रूप में सूचीबद्ध किया?
→ पश्चिमी घाट
21. मझगांव डॉक ने P-75 की छठी स्कॉर्पीन पनडुब्बी किस नाम से नौसेना को सौंप दी?
→ वागशीरी
22. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस पर विदेशी भारतीयों के लिए किस नाम से एक आधुनिक पर्यटन ट्रेन का शुभारंभ किया?
→ प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस
23. जनवरी, 2025 को विश्व बैंक ने MPOWER परियोजना के लिए किस राज्य को वित्तीय सहायता की मंजूरी दी?
→ मेघालय
24. संयुक्त राष्ट्र की ‘विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं 2025’ रिपोर्ट के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर कितनी अनुमानित की गई है?
→ 6.6%
25. 10 जनवरी, 2025 को विश्व हिंदी दिवस किस थीम के साथ मनाया गया?
→ हिंदी: एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज
26. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रीय नदी यातायात एवं नेविगेशन प्रणाली (NRT-NS) का शुभारंभ कहाँ किया है ?
→ काजीरंगा (असम)
27. भारत में निर्मित पहली सर्जिकल रोबोटिक प्रणाली ने 286 किमी की दूरी से दो ‘रोबोटिक कार्डिएक सर्जरी’ सफलतापूर्वक किन द्वारा की गई?
→ एसएसआई (SSI) मॉडल-3
28. भारतीय सेना के लिए अत्यधिक ठंडे मौसम के लिए उपयोगी मल्टी-लेयर क्लोथिंग सिस्टम ‘हिमकवच’ किसने लॉन्च किया?
→ DRDO
29. भारत , भारतीय स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SPADEX) का सफल संचालन करने वाला दुनिया का कौन-सा देश बना?
→ चौथा
30. वर्तमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए सचिव के रूप में किसे चुना गया?
→ देवजीत सैकिया
31. बैंकॉक में 13000 फीट की छलांग लगाकर विश्व रिकॉर्ड किसने दर्ज कराया?
→ अनामिका शर्मा (बिहार की)
32. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख क्षेत्र में सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिए श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर किस नाम से आधुनिक सड़क सुरंग का उद्घाटन किया?
→ सोनमर्ग सुरंग (जेड-मोड सुरंग)
33. जर्मन खेल निर्माण कंपनी PUMA ने अपना ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया है ?
→ पीवी सिंधु
34. वर्तमान में इसरो के प्रमुख और अंतरिक्ष विभाग के सचिव कौन है ?
→ डॉ. वी. नारायणन
35. एकदिवसीय क्रिकेट मैच में 10 शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन बनी है ?
→ स्मृति मंथाना
36. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किसे 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार ' से सम्मानित किया है ?
→ मनुभाकर, हरमनप्रीत सिंह , डी गुकेश , और प्रवीण कुमार
37. किसने सबसे ज़्यादा ग्रैंड स्लैम मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया?
→ नोवाक जोकोविच
38. दुनिया का पहला महामृत्युंजय यंत्र कहाँ स्थापित किया गया है ?
→ प्रयागराज
39. नव साक्षरता कार्यक्रम ‘उल्लास’ के तहत भारत का पहला पूर्ण साक्षर प्रशासनिक इकाई कौन-सा बना?
→ लद्दाख
40. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्वामित्व योजना’ के तहत कितने लोगों को संपत्ति कार्ड वितरित किया?
→ 65 लाख
41. 2025 के आंकड़ों के अनुसार किस देश के संविधान से ‘धर्मनिरपेक्षता’ शब्द हटाया जाएगा?
→ बांग्लादेश
42. जनवरी, 2025 में थल सेना, वायु सेना और विशेष बलों ने किस नाम से उत्तरी सीमाओं पर सैन्य अभ्यास किया?
→ डेवल स्ट्राइक
43. किस देश की टीम ने पहला ‘खो-खो वर्ल्ड कप 2025’ जीता?
→ भारत
44. वर्तमान में CRPF का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया?
→ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह
45. 7 से 22 जनवरी, 2025 तक ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ का आयोजन कहाँ किया गया?
→ नई दिल्ली और ग्रेटर नोएडा
46. 22 जनवरी, 2025 को केंद्र सरकार की किस योजना के 10 वर्ष पूरे हुए?
→ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
47. 22 जनवरी, 2025 को कहाँ के ‘वर्जिन नारियल तेल’ को GI टैग मिला?
→ अंडमान-निकोबार
48. समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला पहला दक्षिण-पूर्व एशियाई देश कौन बना?
→ थाईलैंड
49. वर्तमान में 'ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 2025 ' में भारत की रैंकिंग क्या है ?
→ चौथा
50. 24 जनवरी, 2025 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना और BEL द्वारा विकसित किस युद्धक्षेत्र निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया?
→ संजय
51. लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मतदाता जागरूकता हेतु इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी में किसे सम्मानित किया गया?
→ दूरदर्शन
52. ICC पुरुष T20I ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ 2024 किसे चुना गया?
→ अर्शदीप सिंह
53. 25 जनवरी, 2025 को राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर किस नाम से ऑपरेशन शुरू किया गया?
→ ऑपरेशन ‘सर्द हवा’ (BSF)
54. T20 में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी ने बनाया?
→ तिलक वर्मा (318 रन)
55. 26 जनवरी, 2025 के गणतंत्र दिवस समारोह में किस देश के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि रहे?
→ इंडोनेशिया
56. वेटलैंड शहरों की वैश्विक सूची में शामिल होकर भारत के किन दो शहरों ने इतिहास रचा?
→ इंदौर और उदयपुर
57. स्वतंत्र भारत में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला प्रथम राज्य कौन बना है ?
→ उत्तराखंड
58. सांभर महोत्सव 2025 का आयोजन किस स्थान पर किया गया है ?
→ जयपुर
59. वर्ष 2025 में किसे महाराजा हरि सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?
→ मनोज सिंह ( जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल )
60. वर्ष 2025 में किसने लगातार तीसरी बार आईसीसी महिला चैंपियनशिप जीता है ?
→ आस्ट्रेलिया
61. किस राज्य सरकार ने सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए , भारत का पहला व्हाट्सएप आधारित ई - गवर्नेंस प्लेटफार्म मन मित्र लॉन्च किया है ?
→ आंध्रप्रदेश
62. अंतरिक्ष में किसने सबसे ज्यादा समय लगभग ( 62 घंटे ) तक स्पेसवॉक करने का रिकॉर्ड बनाया है ?
→ सुनीता विलियम्स
63. किसे NASA के एजियम मिशन-4 के लिए पायलट चुना गया और ISS पर जाने वाले पहले भारतीय भी होंगे?
→ शुभांशु शुक्ला
64. 2025 को किस मंदिर को FCRA लाइसेंस मिला?
→ बांके बिहारी मंदिर
65. BCCI ने किसे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की?
→ सचिन तेंदुलकर

Social Plugin