s मार्च 2025 करेंट अफेयर्स One-Linear -->
Type Here to Get Search Results !

मार्च 2025 करेंट अफेयर्स One-Linear

Daily Prime 24×7
मार्च 2025 करेंट अफेयर्स One-Linear
1. मार्च, 2025 को उरुग्वे के 43वें राष्ट्रपति के रूप में किसने कार्यभार संभाला –
→ यामांडू ओर्स्सिनी
2. 1 मार्च, 2025 को रक्षा लेखा महानियंत्रक का पदभार किसने संभाला है –
→ मयंक शर्मा
3. मार्च, 2025 को लगातार सातवीं बार ‘बार काउंसिल ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है –
→ मनन कुमार मिश्रा
4. 248 साल की आज़ादी के बाद पहली बार किस भाषा को कानूनी तौर पर अमेरिका की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया है –
→ अंग्रेज़ी
5. 3 मार्च, 2025 को बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल कितने करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया –
→ ₹ 3,16,895 करोड़
6. 3 मार्च, 2025 को किस थीम के साथ विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया –
→ वन्यजीव संरक्षण वित्त : लोगों और ग्रह में निवेश
7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन कहाँ किया –
→ जामनगर (गुजरात)
8. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘विविधता का अमृत महोत्सव’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन कहाँ किया –
→ राष्ट्रपति भवन
9. 5 मार्च, 2025 को ‘आतिथ्य और प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा में आजीवन उपलब्धि’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया –
→ डॉ. सुबनों बोस
10. मार्च, 2025 को RBI ने किसे अपना कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है –
→ डॉ. अजीत रत्नाकर जोशी
11. मार्च, 2025 को भारत की पहली महिला विधि सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है –
→ अंजू राठी राणा
12. मार्च, 2025 को जारी OAG रिपोर्ट के अनुसार कौन कतर एयरवेज के बाद सीट क्षमता के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन है –
→ इंडिगो
13. कर्नाटक सरकार ने बैंगलोर सिटी यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर नया नाम क्या रखा है –
→ डॉ. मनमोहन सिंह बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी
14. भारत में जेनेरिक दवाओं के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कौन-सा दिवस मनाया गया –
→ जन-औषधि दिवस
15. किस बैंक ने ‘अस्मिता’ नामक महिला उद्यमियों के लिए बिना किसी जमानत के डिजिटल एसएमई ऋण शुरू किया है –
→ SBI
16. केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के किस राष्ट्रीय उद्यान को राज्य का नौवां और देश का 58वां बाघ अभयारण्य घोषित किया है –
→ माधव राष्ट्रीय उद्यान
17. 40 मिलियन से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान करने के लिए एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे से सम्मानित किया गया है —
→ दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट
18. असम सरकार ने किस नाम से अपना खुद का उपग्रह लॉन्च करने की घोषणा की है —
→ असमसैट
19. नासा ने किस नए अंतरिक्ष टेलीस्कोप को ब्रह्मांड की ब्रह्मांडीय चमक का मानचित्रण करने के लिए प्रक्षेपित किया है?
→ स्फेरएक्स (SPHEREx)
20. 2025 के जारी आंकड़ों के अनुसार भारत किस देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के लिए प्रमुख स्त्रोत देश के रूप में उभरा है?
→ दुबई
21. मार्च, 2025 को भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के 135वें स्थापना दिवस पर पांडुलिपियों को संरक्षित करने के लिए किस मिशन का शुभारम्भ किया गया?
→ ज्ञान भारतम् मिशन
22. किस देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड ऑफ द इंडियन ओशन’ से सम्मानित किया है?
→ मॉरीशस
23. चौथा आतंकवाद के लिए धन निषेध सम्मेलन (No Money For Terror - NMFT) का आयोजन कहाँ किया गया?
→ म्यूनिख
24. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के किस मूर्तिकार को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
→ राम सुतार
25. 12 मार्च, 2025 को कौन-सा दिवस मनाया गया?
→ धूम्रपान निषेध दिवस
26. नई दिल्ली में संपन्न विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 में कौन-सा देश पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा?
→ भारत (45 स्वर्ण, 40 रजत और 49 कांस्य — कुल 134)
27. किस राज्य सरकार द्वारा राज्य बजट के लिए रुपए का नया लोगो जारी करके विवाद खड़ा किया है?
→ तमिलनाडु
28. भारत सरकार ने किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी JAXA के सहयोग से चंद्रयान-5 मिशन को आधिकारिक मंजूरी दी है?
→ जापान
29. किस लेखक की पुस्तक ‘लिया: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ चेन्नई सुपर किंग्स’ का विमोचन एमएस धोनी ने किया?
→ पीएस रमन
30. केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बॉलीवुड के किस अभिनेता को ‘फिट इंडिया आइकन’ नामित किया?
→ आयुष्मान खुराना
31. वैश्विक कम्फर्ट टेक्नोलॉजी कंपनी स्केचर्स का ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है?
→ जसप्रीत बुमराह
32. दिल्ली पुलिस ने छेड़छाड़ रोकने के लिए किस नाम से दस्तावेज़ शुरू किया है?
→ शिष्टाचार
33. किसने त्रिनिदाद और टोबैगो के 8वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली?
→ स्टुअर्ट यंग
34. छत्रपति शिवाजी महाराज को समर्पित पहला मंदिर कहाँ उद्घाटित किया गया?
→ भिवंडी (महाराष्ट्र)
35. इसरो ने किस नाम से दो उन्नत 32-बिट हाई-स्पीड माइक्रोप्रोसेसर विकसित किया?
→ विक्रम 3201 और कल्पना 3201
36. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में स्टार्टअप्स को वित्त पोषण और राष्ट्रीय मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से कौन-सी पहल शुरू की है?
→ WAVEX 2025
37. RBI ने किस देश के केंद्रीय बैंक के साथ स्थानीय मुद्राओं में आपसी लेनदेन के लिए समझौता किया है?
→ मॉरीशस
38. भारत की लंबी दूरी की किस धाविका पर डोप परीक्षण असफल होने के कारण चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है?
→ अर्चना जाधव
39. NASA के कौन-से अंतरिक्ष यात्री 9 महीने से अधिक समय बिताने के बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए?
→ बच विलमोर और सुनीता विलियम्स
40. किस राज्य सरकार ने AI और विकास पहल के लिए गेट्स फाउंडेशन के साथ समझौता किया?
→ आंध्र प्रदेश
41. सनराइजर्स हैदराबाद का एक्सक्लूसिव बैंकिंग पार्टनर कौन बना?
→ सिटी यूनियन बैंक
42. IOC की पहली महिला और अफ्रीकी अध्यक्ष कौन चुनी गई?
→ किर्स्टी कोवेंद्री (ज़िम्बाब्वे)
43. पूर्वोत्तर भारत के किस सिल्क उत्पाद ने जर्मनी से Oeko-Tex प्रमाणन प्राप्त किया?
→ एरी सिल्क
44. Tata Motors ने किस बॉलीवुड अभिनेता को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया?
→ विक्की कौशल
45. विश्व खुशहाली रिपोर्ट (WHR) 2025 में भारत का स्थान क्या है?
→ 118वाँ (शीर्ष पर — फ़िनलैंड)
46. जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक माल ढ़लदान हासिल करने वाला रेलवे ज़ोन कौन है?
→ ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR)
47. 21 मार्च, 2025 को नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति कौन बनीं?
→ नेट्टुम्बो नंदि – नदैतवा
48. 22 मार्च, 2025 को किस राज्य ने नागरिक सेवाओं के लिए एआई चैटबॉट ‘सारथी’ लॉन्च किया है?
→ हरियाणा
49. मार्च, 2025 को पहली बार मिजोरम से सिंगापुर किस फूलों को निर्यात किया गया है?
→ एंथुरियम
50. 22 मार्च, 2025 को किस थीम के साथ विश्व जल दिवस 2025 मनाया गया?
→ ग्लेशियर संरक्षण
51. 10 से 23 मार्च, 2025 तक भारत और किर्गिस्तान के बीच किस नाम से 12वां संयुक्त सैन्य अभ्यास किर्गिस्तान में आयोजित किया गया?
→ खंजर-XII
52. भारत का किस पहला चिड़ियाघर ने डीएनए संरक्षण परियोजना शुरू की है?
→ पदमजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, दार्जिलिंग
53. भारत के किस बैडमिंटन खिलाड़ी ने पेशेवर बैडमिंटन से संन्यास लेने की घोषणा की है?
→ बी सुमित रेड्डी
54. 24 मार्च, 2025 को किसे यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) एशिया के ब्यूरो सदस्य चुना गया है?
→ संजय सिंह (भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष)
55. 24 मार्च, 2025 को किस थीम के साथ ‘विश्व टीबी दिवस’ 2025 मनाया गया?
→ हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं: प्रतिबद्ध, निवेश, परिणाम
56. 25 मार्च, 2025 को बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय की किस समुद्री पहल ने 10 वर्ष पूरे किए?
→ सागरमाला
57. 25 मार्च, 2025 को किसे नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया?
→ राजीव गोबा
58. मार्च, 2025 को किस भारतीय कंपनी ने दुनिया की सबसे मूल्यवान स्टील कंपनी बनने का रिकॉर्ड बनाया?
→ JSW स्टील
59. 21–26 मार्च, 2025 तक संगीत नाटक अकादमी ने 37वां कथक महोत्सव 2025 का आयोजन कहाँ किया?
→ नई दिल्ली
60. मार्च, 2025 को ‘अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन’ 2025 का आयोजन कहाँ किया गया?
→ कोलंबो (श्रीलंका)
61. मार्च, 2025 को DRDO और भारतीय नौसेना ने किस मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया?
→ वर्टिकल-लॉन्च्ड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (VLSRSAM)
62. 26 मार्च, 2025 को भारतीय चाय बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत 2024 में किस देश को पीछे छोड़ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक देश बन गया?
→ श्रीलंका (केन्या पहले स्थान पर)
63. भारतीय सेना ने किस नाम से अरुणाचल प्रदेश में त्रि-सेवा एकीकृत बहु-डोमेन युद्ध अभ्यास का आयोजन किया?
→ प्रचंड प्रहार
64. 20 से 27 मार्च, 2025 तक दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम्स (KIPG-2025) में कौन-सा राज्य पदक तालिका में शीर्ष पर रहा?
→ हरियाणा (34 स्वर्ण, 39 रजत, 31 कांस्य — कुल 104 पदक)
65. मार्च, 2025 को जारी हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में टॉप 10 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनीं?
→ रोशनी नाडर मल्होत्रा
66. मित शाह ने सहकारी ढांचे के तहत ओला और उबर की तर्ज पर किस नाम से एक नई ऐप–आधारित टैक्सी सेवा शुरू करने की घोषणा की है?
→ सहकार
67. उत्तराखंड सरकार ने जलस्रोत संरक्षण के लिए किस नाम से एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है?
→ भगीरथ
68. 30 मार्च, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर अमित शाह ने बिहार में कहाँ मखाना प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया?
→ दरभंगा
69. 30 मार्च, 2025 को किस राज्य ने अपना स्थापना दिवस मनाया?
→ राजस्थान
70. केंद्र सरकार ने किसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया है?
→ निधि तिवारी
71. उत्तर प्रदेश के किस शहर को ठंडाई, लाल पेड़ा, लाल भरवा मिर्च, करोंदा, शहनाई, तबला, म्यूरल पेंटिंग और मूंज क्राफ्ट को GI का तमगा मिला है?
→ वाराणसी
72. 31 मार्च, 2025 को कौन-सा राज्य कुल 69 जीआई टैग के साथ इस मामले में तमिलनाडु को पीछे छोड़ते हुए देश में पहले पायदान पर पहुंच गया?
→ उत्तर प्रदेश
73. मार्च, 2025 को किसने ध्रुव-से-ध्रुव तक पृथ्वी की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन ‘फ्रेम 2’ सफलतापूर्वक लॉन्च किया?
→ स्पेसएक्स
74. 31 मार्च, 2025 को शांति और स्थिरता के लिए किसे गोल्ड मर्करी पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
→ दलाई लामा
Home Current Affairs Test Series PDF
NEW