Type Here to Get Search Results !
CURRENT AFFAIRS

अर्थशास्त्र किसे कहते है ?

Daily Prime 24×7
अर्थशास्त्र किसे कहते है ? अर्थशास्त्र कितने प्रकार के होते है | www.dailyprime247.in

अर्थशास्त्र :-

स्रोत : NCERT 

  • अर्थशास्त्र दो शब्दो से मिलकर बना है = अर्थ यानी धन ,और शास्त्र यानी वैज्ञानिक अध्ययन |अर्थात अर्थशास्त्र वह विज्ञान है जिसमें मनुष्यों की धन दौलत संबंधी कार्यों का अध्ययन किया जाता है |
  • अर्थशास्त्र को अंग्रेजी में इकोनॉमिक्स कहा जाता है |
  • Economics एक ग्रीक शब्द है , जो दो शब्दो से मिलकर बना है ,01 Oikos ( घरेलू ) 02.Nemein ( प्रबंधन )
  • अर्थशास्त्र में मनुष्य के उन सभी कार्यों का अध्ययन किया जाता है जिन्हे वे अपनी आवश्यकताओं को संतुष्ट करने वाले सीमित साधन को प्राप्त करने की कोशिश करता है |

( वैज्ञानिकों द्वारा दिया गया कुछ महत्वपूर्ण परिभाषा निम्न है)

  • एडम स्मिथ की परिभाषा : " अर्थशास्त्र राष्ट्रों के धन की प्रकृति तथा करने की खोज है ."
  • एडम स्मिथ को " आधुनिक अर्थशास्त्र का पिता कहा जाता है "
  • इन्होंने अपनी पुस्तक " An Enquiry into the Nature and Causes of wealth of Nation " का प्रकाशन वर्ष 1776 में किया था |
  • डॉक्टर मार्शल की परिभाषा : " अर्थशास्त्र मनुष्य के व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों के उस भाग का अध्ययन करता है जिसका घनिष्ठ कल्याण प्रदान करने वाले भौतिक पदार्थों की प्राप्ति तथा उनका उपयोग करने से है "
  • इनकी प्रसिद्ध पुस्तक है " प्रिंसिपल of इकोनॉमी जिसका प्रकाशन उन्होंने वर्ष 1890 में किया था |
  • रौबिंस की परिभाषा ; " अर्थशास्त्र वह विज्ञान है जो विभिन्न उपयोग वाले सीमित साधनों तथा उद्देश्यों से संबंध रखने वाले मानवीय व्यवहार का अध्ययन करता है "
  • रॉबिंस के इस परिभाषा को दुर्बलता संबंधी परिभाषा भी कहा जाता है |
  • रॉबिंस की प्रसिद्ध पुस्तक : " An Essay on the Nature and Significance of Economic Science "
  • सैमुअल्सन की परिभाषा : " अर्थशास्त्र इस बात का अध्ययन करता है की व्यक्ति तथा समाज किस प्रकार मुद्रा के माध्यम से अथवा इसके बिना विभिन्न वस्तुओं के उत्पादन के लिए वैकल्पिक उपयोगों वाले दुर्लभ साधनों का प्रयोग करता है और इन वस्तुओं को वर्तमान तथा भविष्य के उपभोग के लिए समाज के विभिन्न लोगों तथा वर्जन के बीच बांटते है | यह साधनों के बटवारे में किए जाने वाले सुधारों के लाभों और लागतों का विश्लेषण करता है |

उत्पादन :

>>> उत्पादन वह आर्थिक प्रक्रिया है जिसका संबंध वस्तुओं तथा सेवाओं की उपयोगिता और उसके मूल्य में वृद्धि करने से है |

>>> उत्पादन के चार मुख्य साधन है = 01 भूमि 02. श्रम 03. पूंजी 04. उद्यमी

उपभोग :

>>> उपभोग वह आर्थिक प्रक्रिया है जिसका संबंध व्यक्तिगत तथा सामूहिक आवश्यकताओं की प्रत्यक्ष संतुष्टि के लिए वस्तुओं और सेवाओं का उपभोग किया जाता है |

निवेश :

>>> निवेश वह आर्थिक प्रक्रिया है जिसका संबंध भविष्य में वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के लिए पूंजीगत वस्तुओं का उत्पादन करना है |

विनियम :

>>> विनियम वह आर्थिक क्रिया है जिसका संबंध किसी वस्तु या उत्पादन के साधन के क्रय और विक्रय से है |विनियम को " कीमत निर्धारण " भी कहा जाता है |

( अर्थशास्त्र कितने प्रकार के होते है ? )

>>> रैग्नर फ्रिश जो की नार्वे के रहने वाले थे उन्होंने अर्थशास्त्र को दो मुख्य भागो में बाटा है | 01. समष्टि अर्थशास्त्र 02. व्यष्टि अर्थशास्त्र .

समष्टि अर्थशास्त्र : वैसा अर्थशास्त्र जिसमें सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था के स्तर पर आर्थिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है | उदाहरण के लिए = राष्ट्रीय आय, बेरोजगारी , निर्धनता ,या गरीबी , मुद्रास्फीति इत्यादि |

व्यष्टी अर्थशास्त्र : वैसा अर्थशास्त्र जिसमें केवल किसी एक आर्थिक इकाई की क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है , जैसे _ किसी व्यक्ति की आय, उद्योग , फार्म इत्यादि |

Read more   ;      

क्या है PM स्वानिधि योजना ?
रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास लिया |

Tags