मध्यकालीन भारत का इतिहास
मध्यकालीन भारतीय इतिहास को स्रोतों के आधार पर हम तीन भागों में बांटकर पड़ते है | 01. साहित्यिक श्रोत 02. विदेशी यात्रियों का विवरण 03. पुरातात्विक स्रोत आज हम साहित्यिक स्रोत के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे |
साहित्यिक स्रोत
साहित्यिक स्रोत के अंतर्गत हम आज मध्यकालीन इतिहास के उन पुस्तकों और रचनाओं के बारे में पढ़ेंगे जिनका संबंध भारतीय इतिहास से है |
01. तारीख-उल- हिंद
* इस किताब को 11 वी शताब्दी का आइना कहा जाता है |इस किताब के रचनाकार अलबरूनी को माना जाता है |अलबरूनी का मूल नाम "अबु रेहान" था | * पुराणों का अध्ययन करने वाला पहला मुस्लिम अलबरूनी ही था |
02. तबकत- ए -नसीरी
* इस पुस्तक के रचनाकार मिन्हाज उस सिराज को माना जाता है , यह लेखक इल्तुतमिश के दरबार में रहा करता था ,इस रचना से मुहम्मद गौरी के शासन से लेकर बलबन तक के शासक के शासन प्रशासन की जानकारी प्राप्त होता है |
किताब - ऊल- रेहला
*इस किताब के लेखक मोरक्को के रहने वाला प्रसिद्ध इतिहासकार "इब्नबतूता" के द्वारा किया गया है |यह अरबी भाषी इतिहासकार था | * इस किताब से मुहम्मद बिन कासिम के शासन प्रशासन के बारे में जानकारी प्राप्त होता है | * कुरान और हदीस का ज्ञान होने के कारण मुहम्मद बिन कासिम ने इसे दिल्ली का काजी नियुक्त कर दिया था (काजी = न्यायधीश ).
ताज -उल -मासिर
* इस किताब की रचना का श्रेय हसन निजामी को जाता है , यह किताब अरबी और फारसी दोनो भाषा में लिखा गया किताब है |
तारीख -ए- फिरोजशाही
* इस किताब के रचनाकार जियाउद्दीन बरनी है | इस किताब में बलबन से लेकर फिरोजशाह तुगलक तक के जीवन और उनके साम्राज्य के बारे में जानकारी देता है |
फतूहात- ए -फिरोजशाह
* इसकी रचना फिरोजशाह तुगलक के द्वारा ही किया गया है |
जैनुल -अखबार
जैनुल अखबार की रचना अबि सईद के द्वारा किया गया है| इस किताब में मुहम्मद गजनवी के शासन प्रश्न के बारे में जानकारी प्रदान करता है |
तारीख- ए- मसूदी
इस पुस्तक के रचनाकार अल बैहकी को जाना जाता है |जो की मुहम्मद गजनवी के शासन प्रशासन के बारे में जानकारी प्रदान करती है |
किताब- उल -यामिनी
किताब उल यामिनी की रचना उत्बी के द्वारा किया गया है जो की सुबुक्तगीन और महमूद गजनवी के बारे में जानकारी प्रदान करता है |
तुजूक- ए -बाबरी / बाबरनामा
यह बाबर द्वारा लिखा गया एक आत्मकथा है |बाबर ने इस पुस्तक की रचना तुर्की भाषा में किया है | * इस पुस्तक में बाबर ने भारत का सबसे प्रतापी राजा " कृष्ण देव राय " को बताया है | * बाबरनामा का फारसी अनुवाद" अबूर्रहीम खान ए खाना " के द्वारा किया गया है | * बाबर के समकालीन राजाओं में " कृष्ण देव राय और राणा सांगा" थे * बाबर ने अपने गुरु " उबैदुल्लाह अहरारी " के सम्मान में " रिसाले वालीदिया " नामक साहित्य की रचना किया था | * इसने अपनी आत्म कथा में पांच मुस्लिम राज्यों की चर्चा किया है ,दिल्ली , बहमनी, बंगाल ,गुजरात ,और मालवा .
हुमायुनामा
हुमायुनामा की रचना हुमायु की बहन और अकबर की बुआ " गुलबदन बेगम " ने फारसी भाषा में किया था | * हुमायू ने तुर्की भाषा में " दीवान " नामक एक साहित्य की रचना किया था .
- तारीख ए रसीदी : मिर्जा हैदर फुलात
- कानून ए हुमायुनी : खौदमीर
- ताजकीरत उल वाकयात: खौदमीर & जौहर
खाजयान -उल -यामिनी
इस किताब के रचनाकार अमीर खुसरो है |
फतवा -ए -जहांदारी
यह रचना जियाउद्दीन बरनी की है ,ऐसा कहा जाता है की इस पुस्तक को शरीयत के अनुसार मुस्लिम शासकों के लिए एक आदर्श किताब है |
तारीख -ए- सलातीन -ए- अफगान \तारीख ए शाही
इसकी रचना अहमद यादगार के द्वारा किया गया है |
तारीख -ए- शेरशाही
इस पुस्तक की रचना अब्बास खान शेरवानी के द्वारा किया गया है | * इस रचना से शेरशाह के शासन प्रशासन के बारे में जानकारी प्राप्त होती है
तारीख- ए -फरिश्ता
इसकी रचना मुहम्मद कासिम फरिश्ता के द्वारा किया गया है |
तबकात -ए -अकबरी
इस पुस्तक के रचना निजामुद्दीन अहमद के द्वारा किया गया है |
अकबरनामा
अकबरनाम के रचनाकार " अबुफाजल " को माना जाता है | यह किताब अकबर के शान प्रशासन के बारे में जानकारी प्रदान करता है |इस रचना के प्रथम भाग में बाबर और हुमायूं के शासन काल का वर्णन है और दूसरे भाग में अकबर के शासनकाल की चर्चा है | * अकबर के कहने पर अब्बास खान शेरवानी के द्वारा " ताउफा ए अकबरशाही" की रचना किया
तुजुक- ए -जहांगीरी
यह एक जहांगीर की आत्मकथा है ,इस रचना को पूर्ण करने में मौतबिंद खान और बक्सी को जाता है |
कुछ अन्य रचनाएं
- पदशाहनामा : काजविनी
- शाहजहानमा : इनायत खान
- बादशाहनामा : अब्दुल हमीद लाहौरी
- मूत खाब उल लुबाब : खाफी खान
- आलमगीरनामा : मिर्जा मुहम्मद काजीम
- मसीर ए आलमगिरी : साकी मुस्तैद खान
- फतुहात ए आलमगीरी : ईश्वरदास नागर
- नुस्खा ये दिलकुशा : भीमसेन
- तुगलकनामा : अमीरखुसरो
- नुहसिपहर : अमीरखुसरों
Read more :
via Blogger https://ift.tt/zc0T13i
August 18, 2025 at 04:17PM
Social Plugin