April 2026 Most Important Current Affiars One-Linear
1. नीतीश कुमार ने वर्ष 2000 से 2025 के बीच कितनी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली?
→ 10 बार
2. ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ किस मंत्रालय द्वारा लागू की गई है?
→ रेल मंत्रालय
3. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कितने रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का लक्ष्य रखा गया है?
→ 1338
4. हाल ही में किस भारतीय हॉकी खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लिया?
→ गुरजंत सिंह
5. BA.3.2 (सिकाडा) वैरिएंट किस COVID-19 वेरिएंट की उप-शाखा है?
→ ओमिक्रॉन वेरिएंट
6. 2026 तक भारत ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप कितनी बार जीता है?
→ 3 बार
7. ‘Say No To Proxy Sarpanch’ अभियान किसने शुरू किया है?
→ पंचायती राज मंत्रालय
8. अप्रैल 2026 में भारतीय नौसेना में शामिल की गई 'INS अरिदमन' किस श्रेणी की पनडुब्बी है?
→ अरिहंत श्रेणी
9. एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (AIU) की 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, डोपिंग नियमों के उल्लंघन के कारण दुनिया में सबसे अधिक किस देश के एथलीट निलंबित हैं?
→ भारत
10. बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) पर किस वर्ष हस्ताक्षर किए गए थे, जिसे अंतरिक्ष कानून का आधार माना जाता है?
→ 1967
11. 3 अप्रैल, 2026 को भारतीय नौसेना में शामिल किए गए 'INS तारागिरी' का निर्माण किस कंपनी द्वारा किया गया है?
→ झगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL)
12. INS तारागिरी को किस प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य आधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट बनाना है?
→ प्रोजेक्ट 17A
13. अप्रैल 2026 में हुई नीलामी में राजा रवि वर्मा की किस पेंटिंग ने भारत की सबसे महंगी कलाकृति होने का रिकॉर्ड बनाया?
→ यशोदा और कृष्ण
14. खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के पहले संस्करण का खिताब किस राज्य ने जीता?
→ कर्नाटक
15. त्रि-सेवा संगोष्ठी 'रण संवाद' का आयोजन 9-10 अप्रैल, 2026 को कहाँ किया जाएगा?
→ वायु सेना प्रशिक्षण कमान, बेंगलुरु
16. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले 'तेज़ गेंदबाज़' (Fast Bowler) कौन बने हैं?
→ भुवनेश्वर कुमार
17. आयकर विभाग द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए 'कर साथी' प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य क्या है?
→ टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया को आसान बनाना और AI आधारित सहायता प्रदान करना
18. भारत में पहली बार 'डिजिटल जनगणना' (Digital Census) की शुरुआत किस तिथि से हुई है?
→ 1 अप्रैल 2026
19. गुजरात हाई कोर्ट ने किस अनुच्छेद के तहत प्रदत्त 'निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार' को आधार बनाकर AI के न्यायिक उपयोग पर रोक लगाई है?
→ अनुच्छेद 21
20. 'विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस' (IDSDP) प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
→ 6 अप्रैल
21. हाल ही में संसद के दोनों सदनों द्वारा किस मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है?
→ ज्ञानेश कुमार
22. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को पद से हटाने की प्रक्रिया का विवरण दिया गया है?
→ अनुच्छेद 324(5)
23. प्रतिवर्ष 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' (World Health Day) किस तिथि को मनाया जाता है?
→ 7 अप्रैल
24. विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के लिए आधिकारिक थीम क्या रखी गई है?
→ स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें
25. ईपीआई (EPI) और अन्य वैश्विक सूचकांकों के अनुसार, किस देश को अक्सर अपनी आल्प्स (Alps) पहाड़ियों से आने वाले सबसे स्वच्छ पेयजल के लिए दुनिया में प्रथम स्थान दिया जाता है?
→ स्विट्ज़रलैंड
26. हाल ही में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप (EBC) तक की चढ़ाई पूरी कर रिकॉर्ड बनाने वाली 'दिव्या सिंह' का संबंध किस राज्य से है?
→ उत्तर प्रदेश
27. हाल ही में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वाली भारत की पहली LGBTQ+ सांसद कौन बनी हैं?
→ मेनका गुरुस्वामी
28. मेनका गुरुस्वामी ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की किस ऐतिहासिक धारा को रद्द कराने में सर्वोच्च न्यायालय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
→ धारा 377
29. 'वन हेल्थ समिट 2026' का आयोजन 5 से 7 अप्रैल तक किस देश में किया गया है?
→ फ्रांस
30. हाल ही में भारत के किस स्थान पर स्वदेशी रूप से विकसित 'प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर' (PFBR) ने सफलतापूर्वक क्रिटिकैलिटी (Criticality) प्राप्त की है?
→ कल्पक्कम, तमिलनाडु
31. निजी क्षेत्र के 'यस बैंक' (Yes Bank) के नए प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?
→ विनय मुरलीधर टोंसे
32. परमाणु विज्ञान के संदर्भ में 'क्रिटिकैलिटी' (Criticality) का क्या अर्थ है?
→ स्वतः-संचालित परमाणु श्रृंखला अभिक्रिया (Chain Reaction) की शुरुआत
33. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना किस वर्ष हुई थी, जिसकी याद में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है?
→ 1948
34. हाल ही में किस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने भाषाई बाधाओं को दूर करने के लिए बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म 'बॉब संवाद' (bob Samvad) लॉन्च किया है?
→ बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)
35. विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट (FY26) के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में भारत की अनुमानित विकास दर कितनी है?
→ 7.6%
36. मेटा (Meta) द्वारा अपनी नई 'Superintelligence Labs' से पेश किए गए नए AI मॉडल का नाम क्या है?
→ Muse Spark
37. भारतीय मूल के किस वैज्ञानिक को अमेरिका में 'UT-ORNL Governor’s Chair for Quantum Devices' जैसे प्रतिष्ठित पद के लिए चुना गया है?
→ दीप जरीवाला
38. भारत ने किस वर्ष होने वाले जलवायु शिखर सम्मेलन 'COP33' की मेजबानी के दावे से पीछे हटने का फैसला किया है?
→ 2028
39. CREA की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2026 में भारत का सबसे प्रदूषित शहर कौन सा रहा?
→ गुरुग्राम
40. चक्रवात 'मैला' (Cyclone Maila) वर्तमान में किस समुद्री क्षेत्र में सक्रिय है?
→ सोलोमन सागर (प्रशांत महासागर)
41. 'TCS World 10K Bengaluru 2026' के लिए किसे ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त किया गया है?
→ ब्लांका व्लासिक
42. बैंकॉक में 'वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज़' में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली 'क्वाड्रपल एम्प्यूटी' (चारों अंग विहीन) खिलाड़ी कौन बनी हैं?
→ पायल नाग
43. ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ (माझं गाव, आरोग्यसंपन्न गांव) अभियान किस राज्य द्वारा शुरू किया गया है?
→ महाराष्ट्र
44. भारत की पहली चालक रहित (Driverless) 'पॉड टैक्सी' परियोजना का शिलान्यास कहाँ किया गया?
→ मुंबई
45. हाल ही में मोहसिना किदवई का निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से संबंधित थीं?
→ राजनीति
46. भारतीय नौसेना का जहाज 'INS सुनयना' हाल ही में किस देश की मैत्रीपूर्ण यात्रा पर माले पहुँचा?
→ मालदीव
47. हाल ही में CSIR-CCMB द्वारा किए गए अध्ययन में 'शॉटगन मेटाजेनोमिक्स' (Shotgun Metagenomics) तकनीक का उपयोग किस लिए किया गया?
→ बैक्टीरिया के संपूर्ण आनुवंशिक (Genetic) ढांचे का विश्लेषण करने के लिए
48. आर्टेमिस-2 मिशन के तहत चंद्रमा की यात्रा पर जाने वाले चार अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कौन हैं?
→ क्रिस्टीना कोच
49. 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
→ डॉ. अरविंद पनागारिया
50. सत्तनकुलम मामले में हाल ही में कितने पुलिस कर्मियों को फाँसी (मृत्युदंड) की सजा सुनाई गई है?
→ 09
51. 2018 के सबरीमाला फैसले में सर्वोच्च न्यायालय ने किस नियम को असंवैधानिक घोषित करते हुए महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दी थी?
→ नियम 3(b) (केरल हिंदू सार्वजनिक पूजा स्थल नियम, 1965)
52. 'सॉइल सखी' (Soil Sakhis) पहल का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से क्या है?
→ मृदा परीक्षण और वैज्ञानिक खेती के माध्यम से किसानों की सहायता करना
53. 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को किस संविधान संशोधन विधेयक के रूप में संसद में पेश किया गया था?
→ 121वां
54. विश्व व्यापार संगठन (WTO) के अनुसार, वर्ष 2025 में वैश्विक सामानों का निर्यात (Goods Export) कुल कितने मूल्य तक पहुँच गया?
→ $26.3 ट्रिलियन
55. हाल ही में चर्चा में रहा 'ऑपरेशन हिमसेतु' भारतीय सेना द्वारा किस राज्य में संचालित किया गया?
→ सिक्किम
56. हाल ही में कैबिनेट द्वारा स्वीकृत 'कलाई-II जलविद्युत परियोजना' अरुणाचल प्रदेश की किस नदी पर विकसित की जाएगी?
→ लोहित नदी
57. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत हाल ही में बजट 2024-25 में घोषित 'तरुण प्लस' श्रेणी के अंतर्गत ऋण की अधिकतम सीमा क्या है?
→ ₹20 लाख
58. क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन (QKD) तकनीक मुख्य रूप से क्वांटम भौतिकी के किस सिद्धांत पर आधारित है, जो इसे अभेद्य बनाता है?
→ नो-क्लोनिंग प्रमेय (No-cloning Theorem)
59. IIT कानपुर और NCRA के खगोलविदों द्वारा विकसित नई विधि में दूरी मापने के लिए किन दो प्रभावों का संयुक्त विश्लेषण किया जाता है?
→ फैलाव (Dispersion) और प्रकीर्णन (Scattering)
60. कलाई-II हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की कुल स्थापित क्षमता (Installed Capacity) कितनी निर्धारित की गई है?
→ 1200 MW
61. हाल ही में चर्चा में रही 'एशिया की पहली 3D प्रिंटेड मार्स रेडिएशन शील्ड' किस भारतीय स्टार्टअप द्वारा विकसित की गई है?
→ AAKA स्पेस स्टूडियो
62. अंतरिक्ष मिशनों में 'ISRU' तकनीक का उपयोग चर्चा में रहता है, इसका पूर्ण रूप (Full Form) क्या है?
→ इन-सीटू रिसोर्स यूटिलाइज़ेशन (In-Situ Resource Utilization)
63. अप्रैल 2026 में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के 'भारत क्षेत्र ज़ोन VII' के सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया?
→ पणजी, गोवा
64. CPA इंडिया ज़ोन VII के अंतर्गत भारत के कौन-कौन से राज्य शामिल हैं?
→ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
65. अप्रैल 2026 में, संयुक्त राज्य अमेरिका के किस शहर में स्वामी विवेकानंद की पहली आदमकद (Life-size) प्रतिमा का अनावरण किया गया?
→ सिएटल
66. भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों पर नकद लेन-देन को समाप्त कर केवल FASTag और UPI से भुगतान की नई व्यवस्था किस तिथि से प्रभावी घोषित की गई है?
→ 11 अप्रैल, 2026
67. एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कहाँ किया गया था, जहाँ भारतीय पहलवानों ने दो स्वर्ण पदक जीते?
→ बिश्केक, किर्गिस्तान
68. सुजीत कलकल ने किस भार वर्ग (Weight Category) में उज़्बेकिस्तान के पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीता?
→ 65kg फ्रीस्टाइल
69. हंगरी में 16 साल से सत्ता पर काबिज विक्टर ओर्बन को हराकर कौन नया नेता उभरा है?
→ पीटर मैग्यार
70. हाल ही में चर्चा में रहा 'SARAL AI' प्लेटफॉर्म किस संस्था द्वारा विकसित किया जा रहा है?
→ अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (ANRF)
71. एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) द्वारा आयोजित 'नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026' का खिताब किस विश्वविद्यालय ने जीता है?
→ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)
72. हाल ही में 'WWF मछली (Machli) राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित अनीता चौधरी किस वन्यजीव अभयारण्य में तैनात हैं?
→ शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
73. अप्रैल 2026 में इज़राइल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' (Mossad) के नए प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
→ रोमन गोफमैन
74. 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में किन्हें नियुक्त किया गया है?
→ डॉ. अरविंद पनागारिया
75. कैंसर उपचार में उपयोग की जाने वाली 'कीट्रूडा' (Keytruda) दवा किस प्रकार की चिकित्सा पद्धति का हिस्सा है?
→ इम्यूनोथेरेपी (चेकपॉइंट इनहिबिटर)
76. विज़डेन क्रिकेटर्स अल्मनैक 2025 द्वारा 'दुनिया के अग्रणी क्रिकेटर' (Leading Cricketers in the World) के रूप में किन दो खिलाड़ियों को चुना गया है?
→ मिशेल स्टार्क और दीप्ति शर्मा
77. अप्रैल 2026 में हुए राजनीतिक बदलाव के बाद, बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में किन्हें चुना गया है?
→ सम्राट चौधरी
78. बिहार में नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में पहला कार्यकाल किस वर्ष शुरू हुआ था?
→ 2005
79. बंगाली नव वर्ष 'पोइला बोइशाख' के अवसर पर व्यापारियों द्वारा शुरू की जाने वाली नई खाता-बही (Account Books) की परंपरा को क्या कहा जाता है?
→ हाल खाता
80. हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा कब दिया गया और यह भारत का कौन-सा राज्य बना?
→ 25 जनवरी 1971, 18वाँ राज्य
81. पोइला बोइशाख का त्योहार बंगाली कैलेंडर के किस महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है?
→ बोइशाख
82. वर्ष 2026 में '9वें हिंद महासागर सम्मेलन' (9th Indian Ocean Conference) का आयोजन कहाँ किया गया?
→ पोर्ट लुई, मॉरीशस
83. IOC 2026 का आधिकारिक विषय (Theme) क्या रखा गया था?शांति और प्रगति के लिए सागर
→ हिंद महासागर शासन के लिए सामूहिक उत्तरदायित्व
84. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने किस अमेरिकी कंपनी के साथ भारत में लड़ाकू विमान के इंजन बनाने के लिए समझौता किया है?
→ GE एयरोस्पेस (GE Aerospace)
85. भारतीय नौसेना कमांडर्स सम्मेलन 2026 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
→ नौसेना भवन, नई दिल्ली
86. वर्तमान में भारतीय नौसेना के प्रमुख (Chief of the Naval Staff) कौन हैं?
→ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी
87. TIME100 2026 की सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता कौन हैं?
→ रणबीर कपूर
88. 'विश्व आवाज दिवस' (World Voice Day) प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
→ 16 अप्रैल
89. कर्नाटक हाई कोर्ट ने हाल ही में मासिक धर्म अवकाश (Menstrual Leave) को भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत 'मौलिक अधिकार' माना है?
→ अनुच्छेद 21
90. दिग्गज आईटी कंपनी Infosys ने हाल ही में किस टेनिस स्टार को अपना 'ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर' नियुक्त किया है?
→ कार्लोस अल्काराज़
91. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अप्रैल, 2026 को किस राज्य में 'श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर' का उद्घाटन किया?
→ कर्नाटक
92. भारतीय रुपये में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार निपटान की सुविधा के लिए किसी विदेशी बैंक द्वारा भारतीय बैंक में खोला गया खाता क्या कहलाता है?
→ वोस्ट्रो खाता (Vostro Account)
93. भारतीय संस्थाओं द्वारा विदेशी बाजारों में 'रुपये' के मूल्यवर्ग में जारी किए गए बॉण्ड को क्या कहा जाता है?
→ मसाला बॉण्ड
94. भारत सरकार द्वारा EV अपनाने को बढ़ावा देने के लिए संचालित 'PM E-DRIVE' योजना का प्राथमिक लक्ष्य क्या है?
→ चार्जिंग अवसंरचना और इलेक्ट्रिक बसों/दोपहिया वाहनों को वित्तीय प्रोत्साहन देना
95. 'PLI–ACC' योजना, जो भारत के EV पारितंत्र का एक स्तंभ है, का पूर्ण रूप (Full Form) क्या है?
→ Production Linked Incentive - Advanced Chemistry Cell
96. हाल ही में चर्चा में रहा 'DF-PIBM' (Direct-Forcing Porous Immersed Boundary Method) मुख्य रूप से क्या है?
→ शहरी क्षेत्रों में पराग प्रसार की भविष्यवाणी करने वाला सिमुलेशन मॉडल
97. 'लांजिया साओरा' (Lanjia Saora) जनजाति मुख्य रूप से भारत के किस राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों (रायगढ़ और गजपति ज़िलों) में निवास करती है?
→ ओडिशा
98. साओरा जनजाति द्वारा बोली जाने वाली भाषा 'साओरा' (Saora) किस भाषा परिवार से संबंधित है?
→ ऑस्ट्रोएशियाटिक परिवार
99. लेबनान भौगोलिक रूप से पश्चिम एशिया के किस क्षेत्र का हिस्सा है, जो पूर्वी भूमध्य सागर बेसिन में स्थित है?
→ लेवेंट
100. हाल ही में चर्चा में रहा 'प्रोजेक्ट हिम सरोवर' मुख्य रूप से भारत के किस क्षेत्र में जल प्रबंधन से संबंधित है?
→ लद्दाख (शीत मरुस्थल)
101. 'प्रोजेक्ट हिम सरोवर' का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
→ हिमनदों (ग्लेशियर) से निकलने वाले जल को संचित कर उसका प्रबंधन करना
102. प्रतिवर्ष 'विश्व पार्किंसंस दिवस' किस तिथि को मनाया जाता है, जो जेम्स पार्किंसंस के जन्म दिवस का प्रतीक है?
→ 11 अप्रैल
103. पार्किंसंस रोग शरीर के किस हिस्से या तंत्र को मुख्य रूप से प्रभावित करता है?
→ केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (Central Nervous System)
104. भारत के पहले सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट (Chip Manufacturing Unit) की स्थापना आधिकारिक रूप से किस स्थान पर अधिसूचित की गई है?
→ ढोलेरा, गुजरात
105. हाल ही में जारी ‘स्टेट ऑफ इंडियाज़ बैट्स (2024–25)’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत में चमगादड़ों की लगभग कितनी प्रजातियाँ पाई जाती हैं?
→ 135 प्रजातियाँ
106. अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के अनुसार, भारत में चमगादड़ों की कितनी प्रजातियों को वर्तमान में 'संकटापन्न' (Threatened) के रूप में वर्गीकृत किया गया है?
→ 07 प्रजातियाँ
107. 'औद्योगिक संबंध संहिता, 2020' के अनुसार, किसी प्रतिष्ठान को छंटनी या बंदी के लिए सरकार से पूर्व अनुमति लेना तब अनिवार्य होगा, जब वहां श्रमिकों की संख्या कम से कम कितनी हो?
→ 300 श्रमिक
108. वित्त वर्ष 2025-26 में कौन सा देश संयुक्त राज्य अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार (Largest Trading Partner) बन गया है?
→ चीन
109. हाल ही में चर्चा में रही 'मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF)' टोलिंग प्रणाली का मुख्य उद्देश्य क्या है?
→ बिना रुके या धीमे हुए निर्बाध टोल संग्रह सुनिश्चित करना
110. 'ANPR' तकनीक का पूर्ण रूप (Full Form) क्या है, जिसका उपयोग MLFF गैन्ट्री में नंबर प्लेट स्कैन करने के लिए किया जाता है?
→ Automatic Number Plate Recognition
111. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की हालिया 'वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक' रिपोर्ट के अनुसार, नॉमिनल जीडीपी के मामले में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
→ छठा
112. हाल ही में राज्यसभा के उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार निर्विरोध किसे चुना गया है?
→ हरिवंश नारायण सिंह
113. IMF की अप्रैल 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक रैंकिंग में किस स्थान पर रही?
→ छठी
114. हाल ही में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए कौन से दो नए मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं?
→ MyLIC और सुपर सेल्स साथी
115. 'परिसीमन' (Delimitation) की प्रक्रिया का मुख्य संवैधानिक सिद्धांत क्या है?
→ एक व्यक्ति, एक वोट (समान प्रतिनिधित्व)
116. परिसीमन के संदर्भ में 'जेरीमैंडरिंग' (Gerrymandering) शब्द का क्या अर्थ है?
→ किसी विशेष दल को लाभ पहुँचाने के लिए चुनावी सीमाओं में अनुचित बदलाव करना
117. आईपीएल (IPL) इतिहास में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हाल ही में किस खिलाड़ी ने अपने नाम किया है?
→ विराट कोहली
118. उत्तर प्रदेश में 15 अप्रैल 2026 से लागू नए नियम के अनुसार, किस प्रमाणपत्र को प्राप्त करने के लिए HSRP (High Security Registration Plate) अनिवार्य कर दी गई है?
→ प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC)
119. 'हार्वर्ड साउथ एशियन पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड 2026' से हाल ही में किस भारतीय अभिनेत्री को सम्मानित किया गया है?
→ सयानी गुप्ता
120. प्रस्तावित 131वें संवैधानिक संशोधन विधेयक के अनुसार, लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर कितनी करने का प्रस्ताव है?
→ 850
121. पहली 'ICC महिला T20I चैलेंज ट्रॉफी 2026' का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
→ रवांडा
122. 1. अप्रैल 2026 की 'ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स' रिपोर्ट के अनुसार, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन बन गए हैं?
→ गौतम अडानी
123. प्रतिवर्ष 'विश्व विरासत दिवस' (World Heritage Day) किस तिथि को मनाया जाता है?
→ 18 अप्रैल
124. विश्व विरासत दिवस 2026 के लिए आधिकारिक थीम क्या रखी गई है?
→ संघर्षों और आपदाओं के संदर्भ में जीवित विरासत के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया
125. हाल ही में चर्चा में रहा 'नाइट पैरेट' (Night Parrot) मुख्य रूप से किस देश में पाया जाता है?
→ ऑस्ट्रेलिया
126. हाल ही में निधन हुए Oscar Schmidt किस खेल से संबंधित थे?
→ बास्केटबॉल
127. बिहार में जनगणना 2027 के स्व-गणना चरण का शुभारंभ किसने किया?
→ Samrat Choudhary
128. बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
→ Dinesh Trivedi
129. प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार 2026 से किसे सम्मानित किया गया?
→ C. H. Srinivasa Rao
130. फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब किसने जीता?
→ Sadhvi Satish Sail
131. ‘भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (BMI Pool)’ को किसने मंज़ूरी दी?
→ केंद्रीय मंत्रिमंडल
132. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III (PMGSY-III) को किस वर्ष तक बढ़ाने की मंजूरी दी गई है?
→ 2028
133. भारत की पहली एडवांस्ड 3D सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट कहाँ स्थापित की जा रही है?
→ Odisha
134. ‘अभय’ AI चैटबॉट किस संगठन द्वारा विकसित किया गया है?
→ Central Bureau of Investigation (CBI)
135. भारत का पहला पेट्रोग्लिफ़ संरक्षण पार्क कहाँ स्थापित किया जाएगा?
→ Ladakh
136. पेट्रोग्लिफ़ (Petroglyph) क्या होते हैं?
→ चट्टानों पर उकेरी गई प्रागैतिहासिक नक्काशी
137. ‘विश्व सूत्र – वीव्स ऑफ़ इंडिया फ़ॉर द वर्ल्ड’ पहल किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च की गई है?
→ Ministry of Textiles
138. ‘New Glenn’ रॉकेट, जो हाल ही में चर्चा में रहा, किस कंपनी द्वारा विकसित किया गया है?
→ Blue Origin
139. ‘BlueBird 7’ सैटेलाइट किस कंपनी द्वारा विकसित किया गया था?
→ AST SpaceMobile
140. हाल ही में FSSAI ने अश्वगंधा के किस हिस्से को न्यूट्रास्यूटिकल्स और सप्लीमेंट्स में प्रतिबंधित कर दिया है?
→ पत्तियाँ (Leaves)
141. हाल ही में IISER कोलकाता के एक अध्ययन के अनुसार, सुंदरबन के डेल्टा क्षेत्र में मानसून के दौरान माइक्रोप्लास्टिक के स्तर में कितने प्रतिशत की वृद्धि देखी गई?
→ 40%
142. प्लास्टिक कणों पर विकसित होने वाले बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीवों के जटिल समुदाय को वैज्ञानिक भाषा में क्या कहा जाता है?
→ प्लास्टिस्फीयर
143. ICAP के लक्ष्यों के अनुसार, वर्ष 2037-38 तक विभिन्न क्षेत्रों में शीतलन मांग (Cooling Demand) को कितने प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य रखा गया है?
→ 20% से 25%
144. किगाली संशोधन (Kigali Amendment) के तहत भारत किस वर्ष तक हाइड्रोफ्लोरोकार्बन (HFCs) के उपयोग में 85% की संचयी कमी लाने का लक्ष्य रखता है?
→ 2047
145. हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय ने नदी बेसिन प्रबंधन (RBM) योजना को किस वर्ष तक के लिए बढ़ा दिया है?
→ 2031
146. 1 सितंबर 2026 से टिम कुक के स्थान पर एपल (Apple) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में किसे नियुक्त किया जाएगा ?
→ जॉन टर्नस
147. भारत में प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को 'राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस' मनाए जाने का मुख्य ऐतिहासिक कारण क्या है?
→ 1947 में सरदार पटेल ने इसी दिन सिविल सेवकों को 'भारत का स्टील फ्रेम' कहकर संबोधित किया था।
148. आधुनिक भारतीय सिविल सेवाओं का जनक (Father of Indian Civil Services) किसे माना जाता है?
→ लॉर्ड चार्ल्स कॉर्नवॉलिस
149. हाल ही में WSIS पुरस्कार 2026 के लिए नामांकित भारत की 'समृद्ध ग्राम पहल' (Samridh Gram Initiative) का नेतृत्व किस विभाग द्वारा किया जा रहा है?
→ दूरसंचार विभाग (DoT)
150. प्रत्येक वर्ष 'विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस' (World Creativity and Innovation Day) किस तिथि को मनाया जाता है?
→ 21 अप्रैल
151. बुल्गारिया के 2026 के संसदीय चुनावों में किस नेता ने 'प्रोग्रेसिव बुल्गारिया' गठबंधन का नेतृत्व करते हुए जीत हासिल की है?
→ रूमेन रादेव
152. हाल ही में गृह मंत्रालय (MHA) को सौंपा गया 'प्रज्ञा' (Prajna) सिस्टम मुख्य रूप से किस तकनीक पर आधारित है?
→ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
153. हाल ही में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) द्वारा किसे वर्ष 2026 के लिए 'यंग ग्लोबल लीडर' (YGL) नामित किया गया है?
→ आर्थर लॉ
154. संयुक्त राष्ट्र (ESCAP) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 में भारत की GDP ग्रोथ रेट (विकास दर) कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?
→ 6.4%
155. आईपीएल (IPL) इतिहास में 50 से कम गेंदों में एक से अधिक शतक (Century) बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर कौन बने हैं?
→ अभिषेक शर्मा
156. प्रतिवर्ष 'विश्व पृथ्वी दिवस' (World Earth Day) किस तिथि को मनाया जाता है?
→ 22 अप्रैल
157. वर्ष 2026 के लिए 'विश्व पृथ्वी दिवस' की आधिकारिक थीम (Theme) क्या रखी गई है?
→ हमारी शक्ति, हमारा ग्रह
158. हाल ही में निधन हुए डॉ. गोपालराव पाटिल, जो राज्यसभा के पूर्व सदस्य थे, किस पेशे से गहराई से जुड़े थे?
→ बाल रोग विशेषज्ञ
159. हाल ही में (अप्रैल 2026) घोषित भारत का 99वां रामसर स्थल 'शेखा झील पक्षी अभयारण्य' उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
→ अलीगढ़
160. शेखा झील के रामसर सूची में शामिल होने के बाद, उत्तर प्रदेश में कुल रामसर स्थलों की संख्या कितनी हो गई है?
→ 12
161. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) वर्तमान में कोणार्क मंदिर के किस हिस्से से रेत निकालने के लिए ड्रिलिंग कर रहा है?
→ जगमोहन (Assembly Hall)
162. . 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किस मंत्रालय ने 'VM फ्रेम्स' (VM Frames) प्रतियोगिता शुरू की है?
→ संस्कृति मंत्रालय
163. प्रतिवर्ष 'अंग्रेज़ी भाषा दिवस' (English Language Day) किस तिथि को मनाया जाता है?
→ 23 अप्रैल
164. E100 ईंधन (Ethanol 100) के संदर्भ में 'E100' का क्या अर्थ है?
→ यह 100% शुद्ध इथेनॉल या उच्च-इथेनॉल मिश्रण (लगभग 93-100%) को दर्शाता है।
165. वर्तमान में विश्व का वह एकमात्र देश कौन सा है जो सड़क वाहनों के लिए बड़े पैमाने पर 100 प्रतिशत इथेनॉल (E100) का उपयोग करता है?
→ ब्राज़ील
166. भारत में वर्तमान में कौन सी विनिमय दर प्रणाली (Exchange Rate System) अपनाई जाती है?
→ प्रबंधित अस्थायी विनिमय दर (Managed Floating Exchange Rate)
167. 'कोल्ड स्पार्क टेक्नोलॉजी' (Cold Spark Technology) के संदर्भ में कौन सा कथन सही है?
→ इसमें टाइटेनियम और जिरकोनियम जैसी मिश्रधातु के चूर्ण का उपयोग होता है।
168. भारत में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री को विनियमित करने वाला मुख्य नोडल निकाय 'PESO' किस मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है?
→ वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
169. सर्वोच्च न्यायालय ने किस प्रसिद्ध मामले (2018) में बेरियम लवणयुक्त पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया और केवल 'हरित पटाखों' (Green Crackers) की अनुमति दी?
→ अर्जुन गोपाल बनाम भारत संघ
170. निपुण भारत मिशन (NIPUN Bharat Mission) का लक्ष्य किस वर्ष तक सभी बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान (FLN) प्राप्त करना है?
→ 2026-27
171. हाल ही में मेघालय के गारो हिल्स में खोजी गई 'कैलामरिया गारोएन्सिस' (Calamaria garoensis) किस जीव की एक नई प्रजाति है?
→ सांप
172. भारत सरकार द्वारा अधिसूचित 'ऑनलाइन गेमिंग के संवर्धन और विनियमन नियम, 2026' किस तिथि से प्रभावी होंगे?
→ 1 मई 2026
173. हाल ही में भारतीय सेना के किस प्रमुख को 'US आर्मी वॉर कॉलेज' के 'इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है?
→ जनरल उपेंद्र द्विवेदी
174. प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को मनाए जाने वाले 'राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026' की इस वर्ष की थीम क्या है?
→ सशक्त पंचायत, सर्वांगीण विकास
175. हाल ही में किस देश ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने हेतु नया कानून पारित किया है?
→ तुर्की
176. विदेशी मुद्रा भंडार के संदर्भ में 'FCA' का पूर्ण रूप क्या है, जो भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होता है?
→ Foreign Currency Assets
177. विश्व मलेरिया दिवस' (World Malaria Day) प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
→ 25 अप्रैल
178. विश्व मलेरिया दिवस 2026 के लिए निर्धारित विषय (Theme) क्या है?
→ मलेरिया खत्म करने का संकल्प: अब हम कर सकते हैं। अब हमें करना ही होगा।
179. हाल ही में अमेरिकी कांग्रेस में पेश किए गए 'एंड एच-1बी वीजा एब्यूज एक्ट ऑफ 2026' का मुख्य उद्देश्य क्या है?
→ एच-1बी वीजा कार्यक्रम को तीन साल के लिए स्थगित करना
180. जनगणना 2027 के पहले चरण (मकान-सूचीकरण और आवास जनगणना) का आयोजन कब से कब तक किया जाएगा?
→ अप्रैल से सितंबर 2026
181. डिजिटल जनगणना के तहत नागरिकों को स्वयं गणना (Self-enumeration) के लिए कितने निर्धारित प्रश्नों के उत्तर देने की सुविधा दी गई है?
→ 33 प्रश्न
182. डाबर ने हाल ही में किसे अपने भारत के कारोबार (India Business) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है?
→ हरजीत एस. भल्ला
183. विख्यात फोटो पत्रकार रघु राय को भारत सरकार द्वारा किस वर्ष 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया था?
→ 1972
184. तमिलनाडु और केरल के सरकारों के द्वारा नीलगिरी तहर के वास्तविक समय डेटा संग्रह और GPS ट्रैकिंग के लिए किस मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा रहा है?
→ वरुदाई (Varudai) ऐप
185. नीलगिरी तहर की सबसे बड़ी आबादी निम्नलिखित में से किस राष्ट्रीय उद्यान में पाई जाती है?
→ एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान (ENP)
186. भारतीय सड़क नेटवर्क के संदर्भ में, राष्ट्रीय राजमार्गों (NHs) की कुल सड़क नेटवर्क में हिस्सेदारी कितनी है और ये दुर्घटनाजनित मौतों के कितने प्रतिशत के लिए जिम्मेदार हैं?
→ 2% हिस्सा और 30% मौतें
187. न्यायालय के अनुसार, सुरक्षित सड़क वातावरण उपलब्ध कराना संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राज्य का 'सकारात्मक दायित्व' (Positive Obligation) है?
→ अनुच्छेद 21
188. हाल ही में पश्चिम एशिया (West Asia) संघर्ष पर चर्चा के लिए BRICS-MENA के उप विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता किस देश ने की?
→ भारत
189. MENA (MENA Region) का पूर्ण रूप क्या है, जो भू-राजनीतिक और ऊर्जा सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है?
→ Middle East and North Africa
190. हाल ही में गुंटूर नगर निगम (GMC) ने वियना में कौन सा वैश्विक पुरस्कार जीता है?
→ जेंडर इक्वैलिटी मोबिलाइजेशन (GEM) पुरस्कार
191. दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (DMIL) के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
→ संजय जमुआर
192. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किस वर्ष राजनीति से पूरी तरह संन्यास लेने की घोषणा की है?
→ 2027
193. आधिकारिक रेस परिस्थितियों में 2 घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले दुनिया के पहले धावक कौन बने हैं?
→ सेबास्टियन सावे (Sebastian Sawe)
194. वर्तमान में भारत का कौन सा राज्य लगभग 45,000 टन मशरूम उत्पादन के साथ शीर्ष स्थान पर है, जिसे पीछे छोड़ने का लक्ष्य आंध्र प्रदेश ने रखा है?
→ बिहार
195. विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
→ 25 अप्रैल
196. चाबहार बंदरगाह (Chabahar Port) ईरान के किस प्रांत में और किस खाड़ी के तट पर स्थित है? A. खुज़ेस्तान प्रांत; फारस की खाड़ी
→ सीस्तान-बलूचिस्तान प्रांत; ओमान की खाड़ी
197. चाबहार बंदरगाह के उस विशिष्ट टर्मिनल का नाम क्या है, जिसके विकास और संचालन में भारत सक्रिय रूप से शामिल है?
→ शहीद बेहेश्ती टर्मिनल
198. हाल ही में 'ऑयल इंडिया लिमिटेड' (OIL) ने किस देश के 'घदामेस बेसिन' (Ghadames Basin) में तेल और गैस के भंडार की खोज की है?
→ लीबिया
199. फॉकलैंड द्वीप समूह (माल्विनास) भौगोलिक रूप से किस महासागर में स्थित है?
→ दक्षिण अटलांटिक महासागर
200. नीति आयोग के हालिया पुनर्गठन के बाद, सुमन के. बेरी के स्थान पर किसे नया उपाध्यक्ष (Vice-Chairperson) नियुक्त किया गया है?
→ अशोक कुमार लाहिड़ी
201. हाल ही में लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को किसने मंजूरी दी?
→ एलजी विनय कुमार सक्सेना
202. लद्दाख में नए जिलों के गठन के बाद अब लद्दाख में कुल जिलों की संख्या कितनी हो गई है?
→ 07
203. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज कौन बने हैं?
→ विराट कोहली
204. हाल ही में किस फिनटेक कंपनी को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से NBFC लाइसेंस के लिए मंज़ूरी मिली है?
→ MobiKwik
205. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत सैन्य खर्च के मामले में दुनिया में किस स्थान पर है?
→ पांचवां
206. भारतीय सेना द्वारा आयोजित सैन्य अभ्यास 'प्रगति' (PRAGATI) का पहला संस्करण कहाँ आयोजित किया जाएगा?
→ उमरोई, मेघालय
207. PRAGATI' का पूर्ण रूप (Full Form) क्या है?
→ Partnership of Regional Armies for Growth and Transformation in the Indian Ocean Region
208. अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस (International Dance Day) प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
→ 29 अप्रैल
209. भारत की पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेट अंपायर बनने का गौरव किसे प्राप्त हुआ है?
→ ऋतिका श्री
210. ऋतिका श्री का संबंध भारत के किस राज्य से है?
→ तमिलनाडु
211. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे 'गंगा एक्सप्रेसवे' का उद्घाटन कहाँ से किया?
→ हरदोई
212. फिनलैंड का यह महत्वपूर्ण लिथियम प्रोजेक्ट किस नाम से जाना जाता है?
→ फिनिश माइनिंग ग्रिड
213. बासमती और जैविक खेती के लिए नया प्रशिक्षण केंद्र उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थापित किया जा रहा है?
→ पीलीभीत
214. राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
→ अपिया, समोआ
215. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संगठन से अपनी सदस्यता समाप्त करने की घोषणा की है?
→ OPEC और OPEC+
