s मई 2025 करेंट अफेयर्स One-Linear -->
Type Here to Get Search Results !

मई 2025 करेंट अफेयर्स One-Linear

Daily Prime 24×7
मई 2025 करेंट अफेयर्स One-Linear
1. 1 मई, 2025 से CBI के किस ऑपरेशन के तहत बाल यौन शोषण सामग्री में शामिल अंतर्राष्ट्रीय साइबर अपराध नेटवर्क पर करवाई की है?
→ ऑपरेशन हॉक
2. अमित शाह ने किस शहर में बोड़ो नेता बोड़ोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा की प्रतिमा का अनावरण किया?
→ नई दिल्ली
3. देश का पहला विदेशी विश्वविद्यालय-केंद्रित एजु सिटी किस शहर में स्थापित किए जाने की घोषणा की गई है?
→ नवी मुंबई
4. 3 मई, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में शामिल होने वाला 123वां सदस्य देश कौन बन गया है?
→ अंगोला
5. पहली बार किस अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने विश्व की 5वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू पर सफल आरोहण कर कीर्तिमान स्थापित किया है?
→ ITBP
6. 3 मई, 2025 को कौन दिवस मनाया गया?
→ विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस
7. फिनटेक कंपनी गोल्डसिक्का ने भारत की पहली AI सक्षम गोल्ड मेल्टिंग मशीन (Gold ATM) कहाँ लॉन्च की है?
→ हैदराबाद
8. चुनाव आयोग ने 40 से अधिक मौजूदा ऐप को एकीकृत कर किस नाम से एक नया ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है?
→ ECINET ऐप
9. 4-5 मई, 2025 को एशियाई विकास बैंक (ADB) की 58वीं वार्षिक बैठक का आयोजन कहाँ किया गया?
→ मिलान (इटली)
10. कौन-सा देश जीनोम-संवर्धित चावल की किस्में विकसित करने वाला दुनिया का पहला देश बना है?
→ भारत
11. 5 मई, 2025 को किसे सार्वजनिक सेवा के लिए पुलित्जर पुरस्कार 2025 से सम्मनित किया गया है?
→ कविता सुराणा
12. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने किन दो शहरों में नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की मंजूरी दी है?
→ कोटा (राजस्थान) और पुरी (ओडिशा)
13. 5 मई, 2025 को मुंबई में आयोजित CCI बिलियर्ड्स क्लासिक खिताब 2025 किसने जीता है?
→ पंकज आडवाणी
14. किस राज्य ने महिला सशक्तिकरण के लिए ‘आदिशक्ति मिशन’ और विद्यार्थियों के लिए ‘यशवंत विद्यार्थी योजना’ शुरू करने की घोषणा की है?
→ महाराष्ट्र
15. 6 मई, 2025 को किसने जर्मनी के 10वें चांसलर के रूप में शपथ लिया?
→ फ्रेडरिक मर्ज
16. 6 मई, 2025 को भारत ने किस देश के साथ एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) किया?
→ यूनाइटेड किंगडम (UK)
17. किस राज्य में 1,585 वर्ग किलोमीटर में विस्तृत ‘सराफ चू’ को भारत का सबसे बड़ा संरक्षण रिजर्व घोषित किया गया है?
→ हिमाचल प्रदेश
18. भारत ने किस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की?
→ ऑपरेशन सिंदूर
19. 7 मई, 2025 को पाकिस्तान में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रेस वार्ता का नेतृत्व किन दो महिला अधिकारियों ने किया?
→ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह
20. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी मानव विकास रिपोर्ट 2025 में 193 देशों में भारत का स्थान क्या है?
→ 130वाँ
21. किस राज्य ने प्रवासी श्रमिकों के बच्चों के लिए स्कूली शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘ज्योति’ नामक एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम शुरू किया है?
→ केरल
22. भारत के रजिस्ट्रार जनरल (RGI) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में भारत की कुल प्रजनन दर (TFR) कितनी रही?
→ 2.0
23. 7 मई, 2025 को किस भारतीय कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?
→ रोहित शर्मा
24. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने किस नाम से भारतीय नौसेना को पहला स्वदेशी पनडुब्बी (ASW) उथले जल पोत सौंपा है?
→ अर्नाला
25. 5 से 8 मई, 2025 तक वॉशिंगटन, अमेरिका में आयोजित ‘विश्व बैंक भूमि सम्मेलन’ में किस देश को डिजिटल भूमि प्रशासन पहलों के लिए ‘देश चैंपियन’ के रूप में सम्मानित किया गया?
→ भारत
26. किस देश ने आधिकारिक तौर पर विश्व की पहली राष्ट्रीय स्तर की क्रिप्टोकरेंसी भुगतान प्रणाली शुरू की है?
→ भूटान
27. 8 मई, 2025 को पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में किस नाम से भारत के कई शहरों पर हमला किया?
→ ऑपरेशन बनयान-उल-मार्सूस
28. माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने किस वर्ष तक अपनी 99% संपत्ति दान करने की घोषणा की है?
→ वर्ष 2045
29. 8 मई, 2025 को किस थीम के साथ विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया?
→ मानवता को जीवित रखना
30. झारखंड सरकार ने रांची के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नया नाम क्या रखा है?
→ वीर बुध्दू भगत विश्वविद्यालय
31. दक्षिण कोरिया ने किसे पर्यटन के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
→ हिना खान
32. उत्तर प्रदेश सरकार ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए किसके सहयोग से दो नई पहलें ‘UP e-Gris’ और ‘AI Prana’ शुरू की हैं?
→ विश्व बैंक
33. भारतीय सेना ने किस राज्य में स्थित तीस्ता फील्ड फायरिंग रेंज में उच्च तीव्रता वाला सैन्य अभ्यास ‘तीस्ता प्रहार’ आयोजित किया?
→ पश्चिम बंगाल (जलपाईगुड़ी)
34. किस दो राज्यों ने दुनिया की सबसे बड़ी भूजल रिचार्ज योजना ‘ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना’ को संयुक्त रूप से शुरू करने के लिए समझौता किया है?
→ मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र
35. 10 मई, 2025 को किस थीम के साथ विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाया गया?
→ मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र
36. 10 मई, 2025 को किस थीम के साथ विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाया गया?
→ पक्षी-अनुकूल शहर और समुदाय बनाना
37. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस शहर में ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन सुविधा का उद्घाटन किया?
→ लखनऊ
38. किस राज्य की पुलिस ने स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने के लिए ‘नई दिशा’ नामक पहल शुरू की है?
→ दिल्ली
39. 12 मई, 2025 को किस देश ने शरीया कानून की चिंताओं के चलते शतरंज पर रोक लगाई है?
→ अफगानिस्तान
40. किस देश ने आधिकारिक तौर पर याला ग्लेशियर को ‘मृत’ घोषित किया है?
→ नेपाल
41. भारत की पहली विधानसभा कौन बन गई है जो पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित होगी?
→ दिल्ली
42. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किस शहर में देश के पहले 3 नैनोमीटर (3nm) चिप डिजाइन सेंटर का उद्घाटन किया
→ नोएडा और बेंगलुरु
43. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए ‘शौर्य सम्मान यात्रा’ नामक तिरंगा यात्रा कहाँ आयोजित की गई?
→ दिल्ली (कर्तव्य पथ से इंडिया गेट पर युद्ध स्मारक तक)
44. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने अपना नया क्षेत्रीय कार्यालय कहाँ स्थापित किया है?
→ श्रीनगर
45. 13 मई, 2025 को किस दोहरे ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया है?
→ नीरज चोपड़ा
46. भारत की अंतरिक्ष निगरानी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए किस दो संस्थानों ने साझेदारी की है?
→ आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (ARIES), नैनीताल और उपकरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (IRDE), देहरादून
47. किस राज्य ने अपने कर्मचारियों के लिए 10 लाख रुपये की कैशलेस ‘कर्मयोगी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना’ शुरू की है?
→ गुजरात
48. भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?
→ जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई
49. 14 मई, 2025 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के अध्यक्ष के रूप में किसने कार्यभार संभाला?
→ जस्टिस सूर्यकांत
50. 14 मई, 2025 को केंद्र सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया है?
→ अजय कुमार (पूर्व रक्षा सचिव)
51. केंद्र सरकार ने किस शहर में उत्तर प्रदेश की पहली और देश की छठी सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने के लिए HCL और फॉक्सकॉन के संयुक्त उद्यम को मंजूरी दी है?
→ जेवर (नोएडा)
52. भारत ने किस नाम से ओडिशा के गोपालपुर फायरिंग रेंज में ड्रोन के झुंड को नष्ट करने वाले स्वदेशी प्रणाली का सफल परीक्षण किया है?
→ भार्गवास्त्र
53. 14 मई, 2025 को ‘तीसरे 6G 2025 अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी’ का आयोजन कहाँ किया गया?
→ नई दिल्ली
54. 4 से 15 मई, 2025 तक सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) का आयोजन कहाँ किया गया?
→ पटना, राजगीर, भागलपुर, गया, बेगूसराय और नई दिल्ली
55. थार रेगिस्तान का ‘कल्पवृक्ष’ कहे जाने वाले खेजड़ी के पेड़ पर उगने वाली राजस्थान की किस फल्ली को भौगोलिक संकेत (GI) टैग मिला है?
→ सांगरी बीन्स
56. हाल ही में 12 वर्षों में एक बार आयोजित होने वाला विशाल धार्मिक उत्सव ‘सरस्वती पुष्करालु–कुंभ’ किस राज्य में आयोजित किया गया?
→ तेलंगाना
57. 15 मई, 2025 को भारत के नवीनतम और 86वें ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?
→ श्रीहरि एलआर (तमिलनाडु)
58. किसने समुद्री जल को मीठा बनाने के लिए स्वदेशी उच्च-दाब नैनो-पोरस मल्टीलेयर्ड पॉलिमर मेम्ब्रेन विकसित करने की घोषणा की है?
→ DRDO
59. भारत ने किसके साथ समुद्री प्रदूषण और हरित हाइड्रोजन पर संयुक्त अनुसंधान पहल शुरू की है?
→ यूरोपीय संघ
60. बिहार सरकार ने राज्य के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के शहर गया का नाम बदलकर क्या रखा है?
→ गयाजी
61. 16 मई, 2025 को भारतीय सेना और NDRF ने किस राज्य में ‘राहत’ नामक एक आपदा अभ्यास का आयोजन किया?
→ असम
62. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस संस्कृत विद्वान और प्रसिद्ध कवि-गीतकार को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया?
→ जगद्गुरु रामभद्राचार्य और गुलज़ार
63. 16 मई, 2025 को दोहा डायमंड लीग में ऐतिहासिक प्रदर्शन करके कौन-सा भाला फेंक खिलाड़ी 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाला पहला भारतीय बना है?
→ नीरज चोपड़ा
64. 17 मई, 2025 को कौन सा राज्य विस्ताडोम ट्रेन के माध्यम से जंगल सफारी का अनुभव प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?
→ उत्तर प्रदेश (कटारनियाघाट वन्‍यजीव अभयारण्य से दुधवा टाइगर रिजर्व तक)
65. किस राज्य में तितली की नई प्रजाति ‘यूथेलिया मलक्काना’ की खोज की गई?
→ अरुणाचल प्रदेश
66. कौन-सा राज्य कक्षा 10 के सभी छात्रों के लिए रोबोटिक्स शिक्षा अनिवार्य करने वाला देश का पहला राज्य बना?
→ केरल
67. समुद्री क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु किस नाम से पहल की शुरुआत की गई?
→ सागर में सम्मान
68. RBI ने गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले किस मूल्यवर्ग के नए नोट जारी करने की घोषणा की?
→ ₹ 20
69. 18 मई, 2025 को स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने किसे हराकर अपना पहला ‘इटेलियन ओपन 2025’ खिताब जीता?
→ जैनिक सिनर (इटली)
70. सुपर-फास्ट चार्जिंग सोडियम-आयन बैटरी विकसित करने वाला भारतीय शोध केंद्र कौन-सा है, जो केवल 6 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकती है?
→ जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र (JNCASR), बेंगलुरु
71. भारत में हाथी पालकों के लिए पहला ‘महावत गांव’ कहाँ बनाया गया है?
→ थप्पाक्काडु (तमिलनाडु)
72. अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन 2025 का आयोजन कहाँ किया गया?
→ पटना (बिहार)
73. राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र (NCPOR) में ‘सागर भवन’ और ‘ध्रुवीय भवन’ का उद्घाटन किस राज्य में हुआ?
→ पटना (बिहार)
74. योग संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘योग आंध्र अभियान’ किस राज्य में शुरू किया गया?
→ आंध्र प्रदेश
75. न्यायिक सेवा में प्रवेश के लिए कितने साल की कानूनी प्रैक्टिस अनिवार्य की गई? (Supreme Court निर्णय)
→ 3 वर्ष
76. मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
→ न्यायमूर्ति कैम्पैया सोमेश्वर
77. देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य कौन-सा घोषित हुआ?
→ मिजोरम
78. ‘राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रोत्साहन योजना’ किस स्थान से शुरू की गई?
→ आईजोल (मिजोरम)
79. अपराध मामलों के त्वरित निपटान के लिए ई-जीरो एफआईआर किस प्रकार के अपराधों में शुरू की गई?
→ साइबर अपराध
80. 20 मई, 2025 को मेट्रोपॉलिस एक्ट लागू करने वाला देश का 13वां राज्य कौन बना?
→ मध्य प्रदेश
81. माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पहले CISF अधिकारी कौन बने हैं?
→ गीता समोता
82. कोरोना वायरस के किस नए वेरिएंट ने अपना रूप बदलकर भारत सहित अन्य देशों में फिर दस्तक दी?
→ COVID JN-1
83. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किस शहर में प्रधानमंत्री दिव्यांग केंद्र (PMDK) का उद्घाटन किया?
→ कोटा (राजस्थान)
84. जिनेवा में आयोजित 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में भारत को किस बीमारी के उन्मूलन का WHO प्रमाणपत्र मिला है?
→ ट्रेकोमा (संक्रामक नेत्र रोग)
85. अमेजन वर्षावन में दुनिया के सबसे बड़े साँप की नई प्रजाति – ग्रीन एनाकोंडा – किस देश में खोजी गई?
→ इक्वाडोर
86. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में बदलाव हेतु केंद्र सरकार ने कौन-सी तीन प्रमुख डिजिटल पहल शुरू की?
→ डिजो दर्पण पोर्टल, अन्ना मित्रा और अन्ना सहायता
87. किस राज्य ने ‘विकसित कृषक संकल्प अभियान’ शुरू किया है?
→ त्रिपुरा
88. हैदराबाद के निलोफर अस्पताल में किस नाम से देश का पहला AI-संचालित उपकरण लॉन्च किया गया, जो बिना सुई के रक्त परीक्षण करता है?
→ अमृत स्वस्थ भारत
89. भारत के किस अग्रणी हरित वित्त संस्थान को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सार्वजनिक उद्यम विभाग से ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग मिली है?
→ IREDA
90. FSSAI ने आम सहित फलों को पकाने के लिए किस प्रतिबंधित रसायन के उपयोग के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है?
→ कैल्शियम कार्बाइड
91. 16वीं शेर जनगणना के अनुसार, गुजरात में एशियाई शेरों की कुल आबादी कितनी है?
→ 891
92. OpenAI ने दुनिया का सबसे बड़ा डाटा सेंटर कैंपस कहाँ बनाने की घोषणा की है?
→ अबू धाबी (UAE)
93. 21 मई, 2025 को किस पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि के प्रतीक के रूप में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया?
→ राजीव गांधी
94. 22 मई, 2025 को किस देश ने वैश्विक पर्यटन के भविष्य का आकार देने के लिए ‘ट्रायज’ लॉन्च किया है?
→ सऊदी अरब
95. किस राज्य सरकार ने कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) को भारतीय रेलवे में विलय करने के लिए सहमति व्यक्त की है?
→ महाराष्ट्र
96. 22 मई, 2025 को ‘अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2025’ किस थीम के साथ मनाया गया?
→ प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत विकास
97. भारत मंडपम, नई दिल्ली में ‘राजधानी नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टमेंट समिट’ का उद्घाटन किसने किया?
→ नरेंद्र मोदी
98. 20–24 मई, 2025 तक ‘75वां शिरुई लिली महोत्सव’ किस राज्य में मनाया गया?
→ मणिपुर
99. WHO ने अपने 78वें सत्र में किस रोग को पहली बार सर्वसम्मति से ‘वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राथमिकता’ घोषित किया है?
→ त्वचा रोग
100. नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत किस देश को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है?
→ जापान
101. 24 मई, 2025 को BCCI ने किसे भारत का 37वां टेस्ट कप्तान नियुक्त किया है?
→ शुभमन गिल
102. देश की किस बीमा कंपनी ने एक दिन में सबसे अधिक बीमा पॉलिसियां बेचने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?
→ LIC
103. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद किस भारतीय स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर रक्षा कंपनी को इजरायल से 17.52 मिलियन डॉलर का ऑर्डर मिला है?
→ नाइब लिमिटेड
104. टाटा और एयरबस ने मिलकर कर्नाटक के किस शहर में भारत का पहला निजी H125 हेलीकॉप्टर असेंबली प्लांट स्थापित करने की घोषणा की है?
→ कोलार
105. भारत सरकार द्वारा किस नाम से अगली पीढ़ी के दो-सीटर इलेक्ट्रिक ट्रेनर विमान के विकास की घोषणा की गई?
→ ई-हंसा
106. 27 मई 2025 को दुनिया की सभी सात महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटियों पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय पर्वतारोही कौन बने हैं?
→ विश्वनाथ कार्तिकेय पशांती
107. DRDO ने किस शहर में भारत के सबसे उन्नत क्वांटम प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र (QTRC) का उद्घाटन किया?
→ नई दिल्ली
108. किस नेपाली पर्वतारोही ने रिकॉर्ड 31वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है?
→ कामी रीता शेर्पा
109. अमेरिकी संगीत पुरस्कार जीतने वाली भारतीय मूल की पहली संगीतकार बनकर किसने इतिहास रच दिया है?
→ राजा कुमारी
110. RBI ने किस ऑनलाइन भुगतान कंपनी को सीमा पार भुगतान एग्रीगेटर के रूप में काम करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है?
→ पेपैल पेमेंट्स और वर्ल्डलाइन ईपेमेंट्स इंडिया
111. 28 मई, 2025 को गुवाहाटी (असम), अगरतला (त्रिपुरा) और नाहरलागुन (अरुणाचल प्रदेश) के बाद राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क से जुड़ने वाली चौथी पूर्वोत्तर राजधानी कौन बन गया है?
→ आइजोल (मिजोरम)
112. किस देश ने क्षुद्रग्रह 2016HO3 से नमूने एकत्र करने के लिए तियानवेन-2 लॉन्च किया है?
→ चीन
113. केंद्र सरकार ने कितने रक्षा PSUs को मिनिरत्न श्रेणी-1 का दर्जा दिया?
→ (एयरो इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड-MIL, आर्म्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड-AVNL, इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड-IOL)
114. 'विकसित कृषि संकल्प अभियान (VKSA)' का शुभारंभ किस शहर से किया गया?
→ भुवनेश्वर
115. भारतीय नौसेना का कौन सा जहाज 88 महीने लंबी नौवहन सागर परिक्रमा पूरी कर स्वदेश लौटा?
→ INS तारिणी
116. 'अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस' किसकी याद में मनाया गया?
→ सर एडमंड हिलारी (न्यूज़ीलैंड),तेनजिंग नोर्गे शेर्पा (नेपाल)
117. भारतीय डाक विभाग ने डिजिटाइज्ड एड्रेस सिस्टम के लिए कौन-सा सिस्टम लॉन्च किया?
→ नेशनल एड्रेस ग्रिड
118. किस राज्य ने कबाल टाइगर रिजर्व (तेलंगाना), ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व (महाराष्ट्र) और इंद्रावली अभयारण्य (छत्तीसगढ़) को जोड़ने वाली बाघ गलियारा को नया नाम दिया?
→ तेलंगाना (नामकरण — कुमारम भीम संरक्षण रिजर्व)
119. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशभर के कितने उत्कृष्ट नर्सिंग पेशेवरों को ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया?
→ 15
120. अमेरिकी विदेश विभाग (DOGE) के प्रमुख के पद से किसने इस्तीफा दिया?
→ एलोन मस्क
121. IPL में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ कौन बने?
→ रोहित शर्मा
122. दिल्ली में किस प्रसिद्ध वन्यजीव और बाघ संरक्षणवादी का निधन हुआ?
→ वाल्मीकि थापर
123. भारत की महान महिला शासक (इंदौर की रानी) की 300वीं जयंती किसकी 31 मई 2025 को मनाई गई?
→ अहिल्याबाई होल्कर
124. ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025’ किस थीम के साथ मनाया गया?
→ अपील का पर्दाफाश: तंबाकू और निकोटीन उत्पादों एवं उद्योग की रणनीति को उजागर करना
Home Current Affairs Test Series PDF
NEW