s जनवरी 2026 Most Important करेंट अफेयर्स One-Linear -->
Type Here to Get Search Results !

जनवरी 2026 Most Important करेंट अफेयर्स One-Linear

Daily Prime 24×7
जनवरी 2026 करेंट अफेयर्स One-Linear
1. दुनिया में पहली बार ITVISMA जीन थेरेपी किस शहर/स्थान में प्रशासित की गई?
→ शेख खलीफा मेडिकल सिटी, अबू धाबी
2. भारत ने हाल ही में किस देश को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा प्राप्त किया?
→ जापान
3. भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुसंधान संगठन (IAIRO) की स्थापना कहाँ की जाएगी?
→ गिफ्ट सिटी, गांधीनगर
4. किस देश को “काले सोने की भूमि” कहा जाता है?
→ कुवैत
5. किस देश को “पूर्वी सागरों का मोती” कहा जाता है?
→ फिलीपींस
6. नीति आयोग की रिपोर्ट में सराहा गया गुजरात जैव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीबीयू) कहाँ स्थित है?
→ गिफ्ट सिटी, गांधीनगर
7. भारत में ट्रेडमार्क संरक्षण किस अधिनियम द्वारा शासित है?
→ ट्रेड मार्क्स अधिनियम, 1999
8. छह दशक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 को प्रतिस्थापित करने वाला नया कानून कौन-सा है?
→ आयकर अधिनियम, 2025
9. अमेज़न की बिना डंक वाली मधुमक्खियों को कानूनी अधिकार देने वाला विश्व का पहला देश कौन-सा बना है?
→ पेरू
10. भारत और पाकिस्तान के बीच कैदियों तथा मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किस समझौते के तहत किया जाता है?
→ कांसुलर एक्सेस समझौता, 2008
11. जलीकट्टू 2026 का पहला आयोजन तमिलनाडु के किस स्थान पर किया जाएगा?
→ थाचनकुरिची
12. जलीकट्टू आयोजन को कानूनी रूप से किस अधिनियम/संशोधन के अंतर्गत अनुमति दी गई है?
→ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 (तमिलनाडु संशोधन अधिनियम, 2017)
13. नई कर व्यवस्था के तहत पान मसाला, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर GST की दर कितनी होगी?
→ 40%
14. हाल ही में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?
→ न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू
15. उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण से संबंधित संवैधानिक प्रावधान किस अनुच्छेद में निहित हैं?
→ अनुच्छेद 217 और अनुच्छेद 222
16. भारत में 8वां राज्य वेतन आयोग गठित करने वाला पहला राज्य कौन-सा बना है?
→ असम
17. भारत के गगनयान कार्यक्रम का पहला मानव रहित कक्षीय परीक्षण मिशन (G1) किस वर्ष प्रस्तावित है?
→ 2026
18. गगनयान-G1 मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों के व्यवहार का अनुकरण करने के लिए किस ह्यूमनॉइड रोबोट को भेजा जाएगा?
→ व्योममित्रा
19. जनवरी 2026 से किस देश ने क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग और ट्रेडिंग को कानूनी मान्यता प्रदान की है?
→ तुर्कमेनिस्तान
20. विश्व ब्रेल दिवस (World Braille Day) प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
→ 4 जनवरी
21. गणतंत्र दिवस 2026 पर मुख्य अतिथि के रूप में किस समूह के नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है?
→ यूरोपीय संघ (EU)
22. हाल ही में चर्चा में आया “सैंडलवुड लेपर्ड” किस राज्य में पहली बार रिकॉर्ड किया गया है?
→ कर्नाटक
23. 3D-प्रिंटेड ऑटोमैटिक वेदर स्टेशनों की पहली तैनाती फरवरी 2026 से किस शहर में शुरू होगी?
→ दिल्ली
24. “भारत का बर्डमैन (Birdman of India) किसे कहा जाता है?
→ डॉ. सलीम अली
25. कलाई-II जलविद्युत परियोजना किस नदी पर प्रस्तावित है?
→ लोहित नदी
26. हाल ही में चीन द्वारा लॉन्च किया गया ‘लौदी (Loudi)’ किस प्रकार का युद्धपोत है?
→ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर (Type 052D)
27. भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’ किस बल के लिए कमीशन किया गया है?
→ भारतीय तटरक्षक बल
28. भारत ने हाल ही में चीनी नागरिकों के लिए किस नए इलेक्ट्रॉनिक बिज़नेस वीज़ा की शुरुआत की है?
→ e-B-4
29. वर्ष 2017 में शुरू हुई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के अंतर्गत पहले बच्चे के लिए कुल कितनी वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है?
→ ₹5,000
30. हाल ही में DRDO द्वारा विकसित पोर्टेबल जल शुद्धिकरण प्रणाली का नाम क्या है?
→ SWaDeS
31. जनवरी 2026 में भारतीय सेना द्वारा गठित नए आधुनिक ड्रोन-आधारित युद्ध बल का नाम क्या है?
→ भैरव
32. भारत की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन का संचालन किस राज्य में शुरू होने जा रहा है?
→ हरियाणा
33. डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘सेफ्टी सेंटर’ फीचर किस बैंक ने लॉन्च किया है?
→ Axis Bank
34. हाल ही में मिजोरम में खोजी गई नई रीड स्नेक प्रजाति का वैज्ञानिक नाम क्या है?
→ Calamaria mizoramensis
35. ‘ज़ीरो-फॉरेक्स डायमंड रिज़र्व क्रेडिट कार्ड’ किस बैंक द्वारा लॉन्च किया गया है?
→ IDFC FIRST Bank
36. हाल ही में पाकिस्तान में तक्षशिला के पास भिर टीला (Bhir Mound) से प्राप्त सिक्के किस शासक से संबंधित हैं?
→ वासुदेव प्रथम
37. माधव गाडगिल जिनका हाल ही में निधन हो गया है , को विशेष रूप से किस क्षेत्र पर किए गए अग्रणी कार्य के लिए जाना जाता है?
→ पश्चिमी घाट
38. भारत की पहली पूरी तरह पेपरलेस ज़िला अदालत कहाँ शुरू की गई है?
→ कालपेट्टा, वायनाड, केरल
39. APAAR का पूर्ण रूप (Full Form) क्या है?
→ Automated Permanent Academic Account Registry
40. PM CARES फंड को निजता का अधिकार दिए जाने का कानूनी आधार RTI अधिनियम की किस धारा में निहित है?
→ धारा 8(1)(j)
41. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है?
→ 80वां
42. एलिसा हीली किस देश की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हैं?
→ ऑस्ट्रेलिया
43. RBI द्वारा घोषित सेंट्रलाइज़्ड रिसीट एंड प्रोसेसिंग सेंटर (CRPC) किस उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है?
→ बैंकिंग शिकायतों की प्रारंभिक जाँच और निपटान प्रक्रिया को केंद्रीकृत करने के लिए
44. हाल ही में भारत के 92वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?
→ आर्यन वर्शनेय
45. हाल ही में खोजा गया 300–400 वर्ष पुराना विशाल ब्लैक कोरल किस देश के गहरे समुद्र में पाया गया है?
→ न्यूज़ीलैंड
46. हालिया भूवैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, दुनिया की सबसे पुरानी निरंतर अस्तित्व में रहने वाली नदी कौन-सी मानी जाती है?
→ फिंके नदी
47. सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के अनुसार, यदि आरक्षित वर्ग का उम्मीदवार बिना किसी छूट के जनरल कट-ऑफ से अधिक अंक लाता है, तो उसे किस श्रेणी में गिना जाएगा?
→ अनारक्षित (जनरल) श्रेणी
48. भारतीय रेलवे का सर्वोच्च सेवा सम्मान अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?
→ चंदना सिन्हा
49. हालिया राष्ट्रपति चुनाव (2026) में युगांडा के राष्ट्रपति के रूप में सातवां कार्यकाल किसने हासिल किया है?
→ योवेरी मुसेवेनी
50. भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन किन दो शहरों को जोड़ती है?
→ हावड़ा – कामाख्या
51. PESA अधिनियम का मुख्य उद्देश्य क्या है?
→ पाँचवीं अनुसूची वाले क्षेत्रों में ग्राम सभा को स्वशासन देना
52. जॉर्जिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
→ अमित कुमार मिश्रा
53. इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन कब और कहाँ किया जाएगा?
→ 16–20 फ़रवरी 2026, भारत मंडपम, नई दिल्ली
54. सुनीता विलियम्स का चयन नासा के अंतरिक्ष यात्री के रूप में किस वर्ष हुआ था?
→ 1998
55. एशिया मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स (AMI) 2026 में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है?
→ छठा
56. आर्टेमिस-II मिशन में प्रयुक्त प्रक्षेपण यान (Launch Vehicle) कौन-सा है?
→ स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS)
57. रवि शंकर छबी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर किस बल में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) नियुक्त किया गया है?
→ CRPF
58. आर्टेमिस-II मिशन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
→ मानव अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की कक्षा में भेजकर पृथ्वी पर सुरक्षित लौटाना
59. सुनीता विलियम्स द्वारा अंतरिक्ष में बिताया गया कुल समय लगभग कितना है?
→ 608 दिन
60. उच्चायुक्त (High Commissioner) की नियुक्ति सामान्यतः किन देशों में की जाती है?
→ राष्ट्रमंडल (Commonwealth) देशों में
61. स्पितुक गुस्तोर महोत्सव का आयोजन किस स्थान पर किया जाता है?
→ लद्दाख
62. काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर किस राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का हिस्सा है?
→ NH-715
63. कोकबोरोक भाषा किस भाषा परिवार से संबंधित है?
→ तिब्बती–बर्मी
64. हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा की है?
→ साइना नेहवाल
65. BCCI ने IPL 2026 से पहले किस AI प्लेटफॉर्म के साथ ₹270 करोड़ की स्पॉन्सरशिप डील साइन की है?
→ Gemini
66. आंध्र प्रदेश सरकार ने किस स्थान पर निजी लॉन्च के लिए नया स्पेसपोर्ट स्थापित करने की घोषणा की है?
→ होप आइलैंड
67. पहाड़ी एवं हिमालयी क्षेत्रों में टिकाऊ सड़क निर्माण के लिए किस तकनीक के उपयोग का प्रस्ताव रखा गया है?
→ स्टील स्लैग आधारित सड़क तकनीक
68. वर्ष 2026 में भारत कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाएगा?
→ 77वाँ
69. उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा विमोचित पुस्तक “Chalice of Ambrosia: Ram Janmabhoomi – Challenge and Response” के लेखक कौन हैं?
→ सुरेंद्र कुमार पचौरी
70. Gulfood 2026 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
→ दुबई
71. UGC द्वारा नए जाति-आधारित भेदभाव विरोधी नियम किस तिथि से लागू किए गए?
→ 15 जनवरी 2026
72. UGC के नए Equity Rules 2026 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
→ SC, ST, OBC सहित कमजोर वर्गों के खिलाफ भेदभाव को रोकना
73. UGC के नए नियमों को लेकर सबसे अधिक विवाद किस मुद्दे पर है?
→ झूठी शिकायतों पर दंड का प्रावधान न होना
74. हाल ही में जिन वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली का निधन हुआ, वे किस मीडिया संगठन से लंबे समय तक जुड़े रहे?
→ BBC
75. 77वें गणतंत्र दिवस परेड में DRDO ने किस हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली का पहली बार सार्वजनिक प्रदर्शन किया?
→ LR-AShM
76. 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत किया जाने वाला केंद्रीय बजट निर्मला सीतारमण के लिए क्यों ऐतिहासिक है?
→ यह लगातार उनका नौवाँ केंद्रीय बजट होगा
77. हाल ही में उत्तराखंड के ओक वनों में खोजी गई नई मशरूम प्रजाति का नाम क्या है?
→ Hemileccinum indicum
78. अंतर्राष्ट्रीय डेटा गोपनीयता दिवस (International Data Privacy Day) प्रत्येक वर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
→ 27 जनवरी
79. हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसा किस स्थान पर हुआ?
→ बारामती
80. अजित पवार किस राजनीतिक दल से संबंधित थे?
→ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
81. नमो लक्ष्मी योजना किस राज्य सरकार द्वारा लागू की गई है?
→ गुजरात
82. हाल ही में भारतीय रेल ने ASC अर्जुन नामक ह्यूमनॉइड रोबोट किस रेलवे स्टेशन पर तैनात किया?
→ विशाखापत्तनम
83. हाल ही में किस राज्य ने Bacillus subtilis को अपना राज्य सूक्ष्मजीव (State Microbe) घोषित किया है?
→ केरल
84. UGC भेदभाव विरोधी नियम 2026 के अंतर्गत शिकायत निवारण के लिए कौन-सा नया तंत्र बनाया गया है?
→ बहु-सदस्यीय इक्विटी समिति
Home Current Affairs Test Series PDF
NEW